Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम के लिए अभिनय नहीं रहा पहली पसंद, दादा की तरह क्रिकेटर बनने का रहा जुनून, लेकिन..
Ibrahim Ali Khan Career Choices: इब्राहिम अली खान ने फिल्म 'नादानियां' से एक्टिंग डेब्यू किया है। हाल ही में उन्होंने बताया कि अभिनय की दुनिया में आना उनके लिए पहली पसंद नहीं थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने इस साल एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फिल्म 'नादानियां' से डेब्यू किया, जिसे खास पसंद नहीं किया गया। फिल्मी परिवार में पैदा हुए इब्राहिम के लिए एक्टिंग की दुनिया में आना पहली पसंद नहीं था। इस बारे में हाल ही में खुद उन्होंने खुलासा किया है।
शुरुआत में अभिनय में नहीं रही दिलचस्पी
इब्राहिम अली खान के माता-पिता अभिनय की दुनिया के चर्चित चेहरा रहे हैं। दादी शर्मिला टैगोर दिग्गज अभिनेत्री हैं। बुआ-फूफा सोहा और कुणाल खेमू भी चर्चित नाम हैं और अब बहन सारा अली खान भी नामी अभिनेत्री बन चुकी हैं। मगर, इब्राहिम ने हाल ही में अपनी प्रोफेशनल चॉइस को लेकर बात की और कहा कि अभिनय उनके लिए पहली पसंद नहीं था। वे अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेटर बनना चाहते थे।
क्रिकेट की दुनिया में तलाशी मंजिल
इब्राहिम ने हाल ही में जीक्यू इंडिया के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें शुरुआती दौर में जिस चीज का जुनून रहा उसका उनके दादा से खास कनेक्शन है। उन्हें क्रिकेट का जुनून रहा। इब्राहिम ने खुलासा किया कि उन्होंने इस खेल को गंभीरता से लिया और रणजी ट्रॉफी स्तर पर खेलने की कोशिश की। हालांकि, उन्हें आखिर यह एहसास हुआ कि यह उनके लिए सही रास्ता नहीं है।
इस तरह अभिनय की दुनिया में आने का लिया फैसला
इब्राहिम ने कहा कि एक वक्त पर उन्हें क्रिकेट का बहुत शौक था और उन्होंने रणजी ट्रॉफी स्तर पर भी इसे आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर उन्हें एहसास हुआ कि यह उनके लिए सही नहीं है। इब्राहिम ने स्वीकार किया कि एक ऐसा दौर था, जब वह अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित थे और अभिनय को आगे बढ़ाने का उनका फैसला समय के साथ धीरे-धीरे आया। बता दें कि सैफ अली खान के पिता मंसूर अली पटौदी दिग्गज क्रिकेटर रहे। बात करें इब्राहिम की फिल्म 'नादानियां' की तो यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
और पढ़ें:
Amit Sial: क्यों चाहिए फवाद खान? भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच अमित सियाल का बड़ा बयान- हमें उनकी जरूरत नहीं
Virat-Anushka: जब ऑस्ट्रेलिया टूर पर अनुष्का को ले गए थे विराट, सपोर्ट के बाद क्रिकेटर ने किया था कमाल
Mouni Roy: मौनी को लुक पर झेलनी पड़ी ट्रोलिंग, नेटिजेंस बोले- प्लास्टिक क्यों पहना-क्या उर्फी ने किया डिजाइन