फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Raid 2 Actor Amit Sial Slammed Pakistan Amid India Pakistan Tension

Amit Sial: 'क्यों चाहिए फवाद खान?' 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच अमित सियाल का बड़ा बयान, बोले- बॉर्डर पर चला जाऊंगा

Mon, 12 May 2025 04:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 12 May 2025 04:54 PM IST
सार

Amit Sial Exclusive Interview: अमित सियाल हाल ही में अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ में नजर आए हैं। एक्टर ने अपनी इस फिल्म और भारत-पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। इस बातचीत में अमित सियाल ने क्या-क्या कहा, जानिए?

विज्ञापन
Film Raid 2 Actor Amit Sial Slammed Pakistan Amid India Pakistan Tension
अभिनेता अमित सियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘रेड 2’ में अमित सियाल ने इनकम टैक्स ऑफिसर बने अजय देवगन के साथी का किरदार निभाया है। इस किरदार की भी इन दिनों काफी चर्चा है। अमर उजाला से हुई बातचीत में अमित सियाल ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर बात की। साथ ही वह पाकिस्तानी कलाकारों को भी खरी-खोटी सुनाते नजर आए। जानिए विस्तार से अमित सियाल ने क्या कहा है? 

विज्ञापन


भारत ने सही फैसला लिया 
अमित सियाल खुश हैं कि भारत ने पाकिस्तान में माैजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। वह कहते हैं, ‘पहले मुझे लग रहा था कि इतने देरी क्यों हो रही है? जब मैंने देखा कि किस तरह की तैयारियां की गईं तो लगा कि जो हुआ सही है। आज हमारे लोगों का, सेना का मनोबल बढ़ा हुआ है।’
विज्ञापन


पाकिस्तानी कलाकारों की जरूरत नहीं
इसी बातचीत में अमित यह भी बताते हैं कि बॉलीवुड में चंद लोग ही हैं जो चाहते हैं कि पाकिस्तानी कलाकार यहां आकर काम करें। अमित सियाल कहते हैं, ‘मैं नाम नहीं लूंगा, आप जानते हैं वो कौन हैं। मैं तो पूछता हूं कि हमारे एक्टर्स में, क्रिकेटर्स में क्या कमी है? हमें क्यों चाहिए फवाद खान (पाकिस्तानी एक्टर)। हमें उनकी बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Raid 2 Actor Amit Sial Slammed Pakistan Amid India Pakistan Tension
अमर उजाला से एक्टर अमित सियाल की खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम हमले के बाद से काफी दुखी थे अमित
आगे अमित सियाल बॉलीवुड के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं, 'पहली बात तो मैं बॉलीवुड के लोगों के बीच उठता-बैठता नहीं हूं, मेरा फ्रेंड सर्कल अलग है।' इस वक्त अमित सिर्फ अपने दोस्तों से देश की मौजूदा स्थिति पर बात करते हैं, सभी लोग पहलगाम आतंकी हमले के बाद काफी दुखी थे। 

आप अभी बोलें तो अभी बॉर्डर पर चला जाऊंगा 
सियाल आगे यह भी कहते हैं कि उनके अंदर इस वक्त बहुत गुस्सा है। अगर आज उन्हें बॉर्डर पर लड़ने के लिए बुला लिया जाए तो वह तुरंत चले जाएंगे। सियाल कहते हैं, ‘अभी मैं एक आर्मी मैन के कैरेक्टर में हूं, मेरे अंदर इतना गुस्सा है मैं अभी सीमा पर चला जाऊंगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed