फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ibrahim Ali Khan Shares Some BTS Pictures From Sarzameen His Rumored Girlfriend Palak Tiwari Called Him Star

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम ने शेयर की ‘सरजमीं’ की बीटीएस फोटोज, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने किया खास कमेंट

Thu, 17 Jul 2025 08:35 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jul 2025 08:35 AM IST
सार

Sarzameen BTS Photos: अपनी आगामी फिल्म ‘सरजमीं’ को लेकर चर्चाओं में बने इब्राहिम अली खान ने फिल्म से जुड़ी फोटोज शेयर की हैं।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Shares Some BTS Pictures From Sarzameen His Rumored Girlfriend Palak Tiwari Called Him Star
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iak और @palaktiwarii

विस्तार

सैफ अली खान के बेटे और एक्टर इब्राहिम अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सरजमीं’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘नादानियां’ से डेब्यू के बाद ये इब्राहिम की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में इब्राहिम अपनी डेब्यू फिल्म से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब इब्राहिम ने ‘सरजमीं’ की रिलीज से पहले फिल्म से जुड़ी कई बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट पर इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने कमेंट भी किया है।

विज्ञापन

अलग-अलग लुक में दिखे इब्राहिम
इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरेंं शेयर की हैं। उनमें फिल्म से जुड़े उनके लुक की कई तस्वीरें भी हैं। कुछ एक तस्वीरों में इब्राहिम सेना की वर्दी पहने बंदूक चलाते दिख रहे हैं। जबकि कुछ तस्वीरें फिल्म के सेट के दौरान की हैं, जिनमें सिर्फ पेड़ और आसमान दिख रहा है। इस दौरान इब्राहिम ने कई सेल्फी भी पोस्ट की हैं और अपने अलग-अलग लुक को फ्लॉन्ट किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ibrahim Ali Khan (@iak)


 

पलक ने किया कमेंट
इब्राहिम की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब कमेंट किए हैं। इनमें अधिकांश फैंस ने इब्राहिम को पापा सैफ की कार्बन कॉपी बताया है। इस बीच एक कमेंट जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था पलक तिवारी का। पलक तिवारी का नाम काफी लंबे वक्त से इब्राहिम के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक का कमेंट अब चर्चा का विषय है। पलक ने कमेंट में सिर्फ स्टार वाला इमोजी बनाकर इब्राहिम को स्टार बताया है।

25 जुलाई को रिलीज हो रही है ‘सरजमीं’
‘सरजमीं’ की बात करें तो इस फिल्म में इब्राहिम के साथ काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म आतंकवाद पर आधारित मालूम पड़ती है। जिसमें एक आर्मी ऑफिसर का परिवार केंद्र में हैं। फिल्म में इब्राहिम काजोल के बेटे बने हैं। बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित ‘सरजमीं’ 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed