फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hunter season 2 trailer suniel shetty vs jackie shroff on mx player free streaming release 24 july

Hunter 2 Trailer: क्या बेटी को बचा पाएगा अफसर विक्रम? जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी स्टारर 'हंटर 2' का ट्रेलर रिलीज

Fri, 18 Jul 2025 06:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 18 Jul 2025 06:15 PM IST
सार

Hunter Season 2: सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की सीरीज 'हंटर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में दोनों एक्टर्स का भरपूर एक्शन देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
hunter season 2 trailer suniel shetty vs jackie shroff on mx player free streaming release 24 july
हंटर सीजन 2 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब- Amazon MX Player

विस्तार

बॉलीवुड के दो दमदार सितारे सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ अब एक वेब सीरीज में एक दूसरे से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। सीरीज 'हंटर 2' में दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिलने वाली है। सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसमें भरपूर एक्शन देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


कैसा है सीरीज का ट्रेलर?
इस सीजन की कहानी एक ऐसे सीनियर पुलिस अफसर विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी अचानक तब बदल जाती है जब उसकी बेटी पूजा को अपराधी ‘द सेल्समैन’ किडनैप कर लेता है। ट्रेलर से साफ है कि इस बार केवल गोलियों और घूंसे की गूंज नहीं है, बल्कि एक पिता की इमोशनल साइड भी दिखाई गई है, क्योंकि उसी की बेटी के साथ अपराध हुआ है। विक्रम ने अपनी पत्नी से वादा किया है कि वो उनकी बेटी को जिंदा वापस लेकर आएगा। ये देखना होगा कि क्या वो सच में ऐसा कर पाता है क्योंकि ट्रेलर के आखिर में दिखा है कि उसे गोली लग जाती है।
विज्ञापन


यहां देखें सीरीज का ट्रेलर?

विज्ञापन
विज्ञापन

 

hunter season 2 trailer suniel shetty vs jackie shroff on mx player free streaming release 24 july
हंटर 2 - फोटो : यूट्यूब

जैकी श्रॉफ का खतरनाक किरदार
जहां एक ओर सुनील अपने पुराने किरदार में फिर से नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस सीजन में जैकी श्रॉफ 'द सेल्समैन' के किरदार से खलनायक बन गए हैं। जैकी का अंदाज ट्रेलर में खतरनाक नजर आता है। वो अपराध की दुनिया से जुड़ा हुआ खौफनाक अपराधी है जो अफसर की बेटी का अपहरण कर लेता है।

ट्रेलर लॉन्च पर दिखे टाइगर श्रॉफ
इस ट्रेलर लॉन्च को खास बना दिया जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने, जो इस मौके पर अपने पिता को सपोर्ट करने पहुंचे। टाइगर ने कहा कि वो अपने पापा और सुनील शेट्टी दोनों को अपना आदर्श मानते हैं और इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

सीरीज कब हो रही रिलीज?
इस सीरीज में अनुषा दांडेकर, बरखा बिष्ट, अनंग देसाई, प्रमोद पाठक और मेज़ल व्यास जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जो कहानी में अपने-अपने किरदारों को मजबूती से पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। ‘हंटर 2’ को 24 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed