फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi to Kubbra sait celebs reached to world magazine program costume night for a Cause gala see latest

Pics: हुमा कुरैशी से लेकर कुब्रा सैत तक मुंबई पार्टी में पहुंचे सितारे, अलग-अलग ड्रेस में दिखाए हुस्न के जलवे

Mon, 14 Apr 2025 05:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Apr 2025 05:34 PM IST
सार

World Magazine Fashion Event: 'द वर्ल्ड मैगजीन' की तरफ से किए गए एक प्रोग्राम में कई फिल्मी सितारे जैसे हुमा कुरैशी, सुष्मिता सेन और वामिका गब्बी पहुंचीं। ये सितारे अजीबोगरीब लुक में नजर आए। आइए इनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Huma Qureshi to Kubbra sait celebs reached to world magazine program costume night for a Cause gala see latest
हुमा कुरैशी, राजा कुमारी, कुब्रा सैत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीती रात यानी 13 अप्रैल को मुंबई में 'द वर्ल्ड मैगजीन' की तरफ से 'कॉस्ट्यूम नाइट फॉर ए कॉज गाला' नाम का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। सितारों ने अलग-अलग तरह की ड्रेस पहनी। कार्यक्रम में सुष्मिता सेन, हुमा कुरैशी, अहसास चन्ना, कुब्रा सैत, बाबिल खान और राजा कुमारी जैसे सितारे पहुंचे। आइए जानते हैं यह किस लुक में नजर आए।
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)



हुमा कुरैशी का अलग दिखा अंदाज

फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाने के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी कॉस्ट्यूम गाला कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने सफेद ब्लेजर पहना और उसके ऊपर ब्लैक ट्यूल पहना। हुमा ने ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स भी पहनी। उनके ऊपर ये ड्रेस कमाल की लग रही थी।

Ridhi Dogra: फवाद खान की बॉलीवुड में वापसी पर रिद्धी डोगरा ने कही बड़ी बात, बोलीं- फिल्म की टैगलाइन करेगी काम

सुष्मिता सेन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनीं। एक्ट्रेस अनोखे ड्रेस में नजर आईं। उनके इस लुक को पहले कभी नहीं देखा गया। सुष्मिता ने लंबा ब्लैक गाउन पहना था। गाउन की स्कर्ट में घेरदार स्ट्रक्चर था जो उनके लुख को खास बना रहा था। सुष्मिता ने इस लुक को भारी मेकअप से पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)



कुब्रा सैत ने दिखाए जलवे

'द वर्ल्ड' मैगजीन के प्रोग्राम में अभिनेत्री कुब्रा सैत भी पहुंची। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने व्हाइट कवर पहना हुआ था जो ओवर कोट जैसा लग रहा था। उन्होंने ग्लव्स पहने हुए थे। उनका लुक काफी अलग था। कुब्रा सैत सलमान खान की 'रेडी' और कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Sushmita Sen: पाकिस्तानी कलाकारों पर सुष्मिता सेन का बयान सुन खुश हुए फैंस; बोले- वाह, कितना सुंदर जवाब दिया

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी इस प्रोग्राम में पहुंचे। बाबिल खान ने एनिमल प्रिंटेड टी-शर्ट और जैकेट पहनी हुई थी। उन्होंने स्कर्ट टाइप पलाजो पहना हुआ था। बाबिल खान ने थोड़ा मेकअप किया हुआ था। ये ड्रेस उन पर काफी अच्छी लग रही थी।
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raja Kumari (@therajakumari)



रैपर राजा कुमारी का अलग था लुक
रैपर राजा कुमारी भी इस प्रोग्राम में नजर आईं। उन्होंने येलो ड्रेस पहनी हुई थी। उनकी ड्रेस थाई हाई स्लिट थी। राजा कुमारी ने अपने सर पर मुकुट पहना हुआ था। उनकी लंबी ड्रेस उन पर काफी जच रही थी। 

फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम करने वाली अभिनेत्री अहसास चन्ना भी इस प्रोग्राम का हिस्सा बनीं। उनका लुक काफी अलग था। उन्होंने नीली ड्रेस पहनी जिसमें हल्के पिंक अडरटोन थे। उन्होंने साथ में दिल जैसा बैग लिया हुआ था। उनका मेकअप उनके लुक के हिसाब से मैच कर रहा था। उनका लुक दर्शकों को भा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed