फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma Qureshi On Baby Do Die Do clash with Alpha says its amazing two female led films clashing at box office

'कमाल है! दो महिला प्रधान फिल्मों का क्लैश हुआ'; 'अल्फा' से 'बेबी डू डाई डू' की भिड़ंत पर बोलीं हुमा कुरैशी

Sat, 04 Jul 2026 09:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Jul 2026 09:28 PM IST
सार

Baby Do Die Do and Alpha Clash: 03 जुलाई 2026 को फिल्म 'अल्फा' के साथ ही हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' ने भी दस्तक दी। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर हुमा ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Huma Qureshi On Baby Do Die Do clash with Alpha says its amazing two female led films clashing at box office
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq

विस्तार

बीते दिन शुक्रवार को यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' रिलीज हुई, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी अहम भूमिकाओं में हैं। इसी के साथ हुमा कुरैशी अभिनीत 'बेबी डू डाई डू' ने भी दस्तक दी। दोनों फिल्मों के क्लैश पर हाल ही में हुमा कुरैशी ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने 'अल्फा' का स्वागत करते हुए एक्शन फिल्मों में अपनी दिलचस्पी का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


'बेबी डू डाई डू' में हुमा की भूमिका क्या है?
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में हुमा कुरैशी ने एक मूक बधिर दिव्यांग का किरदार अदा किया है। इस भूमिका के लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। हाल ही में हुमा ने फिल्म पर बात की। हुमा ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 'मैं एक ऐसी महिला किलर का रोल कर रही हूं, जो सुन या बोल नहीं सकती। यह कोई कमी या कमजोरी नहीं है, बल्कि असल में उसकी ताकत है। आमतौर पर यह माना जाता है कि किलर हमेशा पुरुष ही होता है। लेकिन कोई महिला क्यों नहीं हो सकती?

विज्ञापन

Huma Qureshi On Baby Do Die Do clash with Alpha says its amazing two female led films clashing at box office
अल्फा Vs बेबी डू डाई डू - फोटो : सोशल मीडिया

'महिला प्रधान एक्शन फिल्मों के लिए उम्मीद भरा दौर'
महिला प्रधान एक्शन फिल्मों के लिए बढ़ते स्पेस के बारे में बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा कि दर्शकों की बदलती उम्मीदों और अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की वजह से, मौजूदा समय महिलाओं के नेतृत्व वाली एक्शन फिल्मों के लिए एक उम्मीद भरा दौर है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम कहीं पीछे रहने वाले हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। बातचीत के दौरान हुमा कुरैशी ने 'बेबी डू डाई डू' और 'अल्फा' के बॉक्स ऑफिस टकराव पर भी चुप्पी तोड़ी। 

बोलीं- 'मैं प्रतिस्पर्धा के रूप में नहीं देख रही'
हुमा ने दोनों महिला प्रधान फिल्मों के एक साथ आने का स्वागत किया। हुमा ने कहा, 'मैं 'अल्फा' को कॉम्पिटिशन के तौर पर नहीं देखती। मुझे लगता है कि हर तरह की फिल्में बनने और देखे जाने की गुंजाइश है। हमारी फिल्म इंडिपेंडेंटली बनी है। मैं यह भी नहीं देख रही कि उस वीकएंड और क्या रिलीज हो रहा है? बस अपने दर्शकों तक पहुंचना चाहती हूं। दूसरी ओर, मुझे यह बहुत अच्छा लगता है कि हम ऐसे दौर में हैं जहां बॉक्स ऑफिस पर दो महिला-प्रधान फिल्में टकरा रही हैं। हम उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां यह असलियत है। हम सभी को, महिला-प्रधान कंटेंट को और ज्यादा बढ़ावा मिले। मैं अपने साथ-साथ अपनी सहेलियों के लिए भी चीयर करती रहूंगी'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed