फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Huma qureshi annoyed with Babil Khan questions says i Want To Slap This Boy

Babil Khan: बाबिल खान की किस बात पर नाराज हुईं हुमा कुरैशी? बोलीं- मैं इस लड़के को थप्पड़ मारना चाहती हूं

Mon, 14 Apr 2025 01:32 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 14 Apr 2025 01:32 PM IST
सार

Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच कुछ ऐसी बात हुई, जिसने नेटिजन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सब कुछ ठीक है?

विज्ञापन
Huma qureshi annoyed with Babil Khan questions says i Want To Slap This Boy
बाबिल खान और हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में मुंबई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वह इरफान खान के बेटे बाबिल खान पर अपना आपा खो बैठीं। उनके बीच की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल हो रहे वीडियो में बाबिल खान को हुमा से किसी के बारे में शिकायत करते हुए देखा जा सकता है। बाबिल को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘उसने फोन भी नहीं उठाया मेरा’ हालांकि, अभिनेत्री ने सार्वजनिक रूप से बातचीत से बचने की कोशिश की और उन्होंने जवाब दिया, ‘बाद में बात करेंगे’। हालांकि, बाबिल का सवाल यहीं खत्म नहीं हुआ उन्होंने फिर से पूछा, ‘वो गुस्सा है मुझसे?’, लेकिन हुमा यह कहते हुए चली गईं, ‘मुझे नहीं पता।’ बाद में हुमा को शिखा तलसानिया से फुसफुसाते हुए सुना गया, ‘मैं इस लड़के को थप्पड़ मारना चाहती हूं’।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में वेतन को लेकर उठाए सवाल, बोलीं- उनमें काफी अंतर है…


नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
हालांकि, बाद में हुमा और बाबिल ने पैपराजी के लिए एक दूसरे के साथ पोज भी दिया, लेकिन नेटिजन्स ने दोनों के बीच तनाव महसूस किया। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको सीखना चाहिए कि एक लड़की और औरत के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?’, एक अन्य ने लिखा, ‘वास्तव में वह क्या कर रहा है? परिपक्व नहीं है।’ कमेंट देखें:




यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: फैंस के लिए शाहरुख खान के बंगले में रात बिताने का मौका, रहने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये


बाबिल खान और हुमा कुरैशी का वर्क फ्रंट
बाबिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म लॉगआउट के रिलीज के लिए तैयार हैं। यह एक मिस्ट्री ड्रामा है। फिल्म में रसिका दुग्गल भी हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। वहीं, हुमा की बात करें तो वह ‘महारानी’ की अगली किस्त में नजर आएंगी। उनके पास ‘जॉली एलएलबी 3’ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed