फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Beverly Hills Mansion Costs 1.96 Lakh per night Report

Shah Rukh Khan: फैंस के लिए शाहरुख खान के बंगले में रात बिताने का मौका, रहने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

Mon, 14 Apr 2025 12:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Beverly Hills Mansion: शाहरुख खान के फैंस अब उनके शानदार बंगले में रात बिता सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए उन्हें लाखों रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Beverly Hills Mansion Costs 1.96 Lakh per night Report
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

शाहरुख खान अपने फैंस को एक अनोखा तोहफा दे रहे हैं। अब आप उनकी शाही लाइफस्टाइल को एक रात के लिए जी सकते हैं। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में उनका शानदार बंगला किराए पर उपलब्ध है। यह आलीशान घर मशहूर रोडियो ड्राइव से बस कुछ मिनट दूर है। इसमें छह खूबसूरत बेडरूम हैं, जो मेहमानों को एक शानदार अनुभव देगा।

विज्ञापन

Hadh Kar Di Aapne: एक ही सीन में गोविंदा ने निभाए थे कई किरदार, रानी मुखर्जी से अफेयर की उड़ी थी चर्चा

विज्ञापन

खर्च करने होंगे इतने रुपये

आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस बंगले में मेहमान शानदार सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। इस घर में हर वह सुविधा है, जो एक सपनों के घर में होनी चाहिए। इसमें लोग चमकते स्विमिंग पूल में तैर सकते हैं, जकूजी में आराम कर सकते हैं, निजी केबिन में सुकून भरे पल बिता सकते हैं या टेनिस कोर्ट पर दोस्तों के साथ खेल सकते हैं। शाहरुख ने 2019 में इस घर की तस्वीरें एक्स पर साझा की थीं, जिसने सबका ध्यान खींचा था। अब जो लोग मोटी रकम खर्च कर सकते हैं, उनके लिए यह विला एक रात के लिए एक लाख 96 हजार रुपये में खुला है।
Hina Khan: शो में चलते-चलते लड़खड़ाईं हिना खान, खुद को संभाला तो फैंस बोले- ‘शेर खान’

विज्ञापन

शानदार है शाहरुख का बंगला

विला का अंदरूनी हिस्सा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह आधुनिक और पुराने डिजाइन का शानदार मिश्रण है। सफेद और बेज रंग की दीवारें शांति का एहसास कराती हैं। दीवारों पर सजी पेंटिंग्स, खूबसूरत आइने घर को और रौनक देते हैं। शानदार फर्नीचर इस घर को और भी खास बनाते हैं। वहीं, किताबों की अलमारियां और कलाकृतियां इस घर के लुक में चार चांद लगाती हैं।

विज्ञापन

किंग खान के पास विदेश में हैं कई घर

बाहर का नजारा भी कम कमाल का नहीं। घर के हरे-भरे टेनिस कोर्ट, आरामदायक केबिन, बड़े जैकूजी और स्विमिंग पूल का लोग लुत्फ उठा सकते हैं। शाहरुख की सिर्फ यह प्रॉपर्टी ही नहीं, उनके और भी कई घर सुर्खियों में रहते हैं। मुंबई में उनका मशहूर बंगला ‘मन्नत’ अक्सर चर्चा में रहता है। यह भारत के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसके अलावा, उनके पास दुबई में पाम जुमेराह में एक शानदार विला है। उनके पास लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान फ्लैट और अलीबाग में एक खूबसूरत फार्महाउस भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed