फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress samantha ruth prabhu shares her opinion on payment in cinema industry

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने फिल्म इंडस्ट्री में वेतन को लेकर उठाए सवाल, बोलीं- उनमें काफी अंतर है…

Mon, 14 Apr 2025 01:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 14 Apr 2025 01:12 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu: हाल ही में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म इंडस्ट्री में वेतन संबंधी महिलाओं और पुरुषों में हो रहे भेदभाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Actress samantha ruth prabhu shares her opinion on payment in cinema industry
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सिनेमा की दुनिया में वेतन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में हो रही इस तरह की असमानता पर सवाल उठाए हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में वेतन को लेकर कही ये बात 
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में फूडफार्मर से एक इंटरव्यू के दौरान सिनेमा उद्योग के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो कई फिल्मों कर चुकी हैं, जिसमें उन्हें उसी समान किरदार के लिए अलग-अलग वेतन दिए गए। यह चीज उनके समझ से परे है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ बड़ी फिल्मों होती है, जिसमें फिल्म के नायक ही सबकुछ होते हैं क्योंकि वही दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने का काम करते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वह इसे समझती हैं, लेकिन ऐसी भी फिल्में हैं जिसमें अभिनेत्रियों ने समान तरीके के किरदार किए फिर भी उनमें डिमांड में काफी अंतर रहा। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: फैंस के लिए शाहरुख खान के बंगले में रात बिताने का मौका, रहने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

गलतियों का ना दोहराने की बात कही
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें भी इंडस्ट्री में 15 साल का अनुभव हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह अब अपने करियर में चाह रही हैं कि उन गलतियों को ना दोहराएं, जो उन्हें पहले से दिख रही हैं। आगे बातचीत में उन्होंने कहा कि वह अपनी परिस्थिति को तो नहीं बदल सकती हैं, लेकिन अपने भविष्य के बारे में कुछ कर सकती हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: HIT 3 Trailer: अब की बार अर्जुन सरकार, एक्शन से भरपूर 'हिट 3' का ट्रेलर रिलीज, गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी

सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट
सामंथा के वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री आखिरी बार वरुण धवन के साथ अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आईं थीं। अब अभिनेत्री बतौर फिल्म निर्माता के रूप में भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं, फिल्म का नाम है ‘शुभम’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed