फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull 5 Movie Leaked Online On Tamilrockers Filmyzilla Movierulez Telegram and Other Piracy Sites

Housefull 5 Leak: रिलीज के कुछ ही घंटों बाद लीक हुई हाउसफुल 5, भारी पड़ सकता है पायरेटेड वर्जन देखना

Fri, 06 Jun 2025 02:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Jun 2025 02:39 PM IST
सार

Housefull 5 Leak Online: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' कई अवैध साइटों पर लीक हो गई है। अक्षय कुमार की यह फिल्म आज 6 जून को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

विज्ञापन
Housefull 5 Movie Leaked Online On Tamilrockers Filmyzilla Movierulez Telegram and Other Piracy Sites
'हाउसफुल 5' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'हाउसफुल 5' आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शक फिल्म का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे।  ऐसे में यह फिल्म अवैध साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। हाउसफुल फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। 

विज्ञापन

ऑनलाइन लीक हुई 'हाउसफुल 5'
'हाउसफुल 5' पूरी मूवी ऑनलाइन लीक हो गई है। 'हाउसफुल 5' के पायरेटेड संस्करण कई साइटों जैसे कि फिल्मीजिला, मूवीरूलेज, टेलीग्राम, तमिलरॉकरज और दूसरी साइटो पर एचडी प्रिंट में लीक हो गई है।
अक्षय कुमार की इस फिल्म में भारी भरकम कास्ट है। इसमें अक्षय के अलावा फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, जॉनी लीवर, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Housefull 5 Movie Leaked Online On Tamilrockers Filmyzilla Movierulez Telegram and Other Piracy Sites
'हाउसफुल 5' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पायरेटेड फिल्में देखने के नुकसान
पायरेटेड कंटेंट को डाउनलोड या स्ट्रीम करना एक अपराध है। इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। पायरेटेड फिल्में देखने पर भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। इससे जेल भी हो सकती है। 
आपको बता दें ऑनलाइन लीक हुई फिल्में देखना आपके लिए जोखम भरा हो सकता है। इससे डेटा और वित्तीय नुकसान हो सकता है। पायरेटेड फिल्में देखने से निर्माताओं की कड़ी मेहनत पर पानी फिर सकता है।

विज्ञापन

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म को बनाने का एलान जून 2023 में किया गया था। सितंबर 2024 में शूटिंग शुरू हुई और उसी साल के अंत तक पूरी हो गई। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म 240 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है।
इस फ्रैंचाइजी के लिए पहली बार, इस फिल्म के दो संस्करण हैं, हाउसफुल 5ए और हाउसफुल 5बी, जिनमें से प्रत्येक में हत्या के रहस्य का एक अलग अंत पेश किया गया है। यह फिल्म 6 जून, 2025 को दुनिया भर में रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed