फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey Singh Rumoured Girlfriend Emaa Bakr know about 25 years old model

Honey Singh: लव लाइफ को लेकर एक बार फिर हनी सिंह सुर्खियों में, जानिए कौन हैं रूमर्ड गर्लफ्रेंड एमा बकर?

Sat, 19 Apr 2025 08:01 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 19 Apr 2025 08:01 AM IST
सार

Emaa Bakr: रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनका नाम एमा बकर के साथ जुड़ रहा है। जानते हैं कौन हैं एमा बकर?

विज्ञापन
Honey Singh Rumoured Girlfriend Emaa Bakr know about 25 years old model
एमा बकर - फोटो : इंस्टाग्राम @model_emaa

विस्तार

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के डेटिंग की अफवाहों को एक बार फिर हवा मिली है। इस बार उनका नाम मिस्र की मॉडल एमा बकर के साथ जुड़ रहा है। दरअसल, एमा के बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखकर नेटिजन्स ने अंदाजा लगाया कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जानते हैं एमा बकर कौन हैं?

विज्ञापन


कौन हैं एमा बकर?
हनी सिंह के साथ उनके बर्थडे पार्टी में नजर आईं एमा बकर एक रनवे मॉडल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक अभिनेत्री भी हैं और हनी सिंह के कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। कथित तौर पर साल 2023 में, उन्हें रैपर के साथ देखा गया। अब सामने आए वीडियो ने उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है। 25 वर्षीय मॉडल इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं। यहां उनके 268K फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो यहां शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Model_emaa 🦋 (@model_emaa)


क्या है हनी सिंह के बर्थडे वीडियो में?
17 अप्रैल को हनी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें एक रेस्टोरेंट में एमा के लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी देते हुए देखा जा सकता है। मॉडल उनके बगल में डाइनिंग टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं। जब रेस्टोरेंट के कर्मचारी एमा के इर्द-गिर्द नाच रहे थे, तो मॉडल हनी सिंह के हाव-भाव से हैरान और अभिभूत दिखीं। उन्होंने गायक को धन्यवाद दिया। हनी सिंह ने फिर उनका हाथ कसकर पकड़ा और उन्हें जन्मदिन का केक काटने के लिए कहा। वीडियो में उनकी केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है। हनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे क्लियोपेट्रा एमा।’ वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स अटकलें लगाने लगे कि क्या हनी सिंह को एक बार फिर प्यार मिल गया है और क्या दोनों डेटिंग कर रहे हैं?

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


हनी सिंह की लव लाइफ के बारे में
यह पहली बार नहीं हो रहा है जब हनी सिंह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले साल 2024 में वह आईफा पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री हीरा सोहल के साथ हाथों में हाथ डालकर नजर आए। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक या सार्वजनिक घोषणा नहीं की। उन्होंने अभिनेत्री टीना थडानी को भी डेट किया, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला दोनों अलग हो गए। हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार से हुई थी। शादी के 11 साल बाद साल 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed