फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Winona Ryder backs Johnny Depp in the defamation case against Amber Heard

जॉनी डेप के बचाव में उतरीं एक्स मंगेतर, एक्टर की पत्नी ने लगाया है मारपीट का आरोप

Sun, 15 Mar 2020 10:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 15 Mar 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Winona Ryder backs Johnny Depp in the defamation case against Amber Heard
जॉनी डेप की पूर्व मंगेतर विनोना राइडर - फोटो : ट्विटर

जॉनी डेप की पूर्व मंगेतर विनोना राइडर अब उनके सपोर्ट में खड़ी हो गई हैं। दरअसल साल 2016 में एंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ दी थी।

विज्ञापन


एंबर हर्ड ने दिसंबर 2018 में वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में जॉनी डेप को लेकर कहा था कि वह उनसे मारपीट करते थे। इसके बाद जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर मारपीट का आरोप लगाया था। हालांकि बीते दिनों सामने आए ऑडियो टेप से ये बात साफ हो गई थी कि एंबर जॉनी को मारती थीं। 
विज्ञापन


अब जॉनी की पूर्व मंगेतर विनोना राइडर ने एम्बर हर्ड के खिलाफ एक घोषणा प्रस्तुत की है जिसमें दावा किया गया है कि जॉनी उनके प्रति कभी भी हिंसक या अपमानजनक नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोना ने लिखा है- "मैं उसे जानती हूं। वह एक अविश्वसनीय रूप से प्यार करने वाला, बेहद देखभाल करने वाला लड़का है। मैं किसी को झूठा नहीं कहना चाहती लेकिन मेरे अनुभव से यह विश्वास करना मुश्किल है कि उसने किसी के साथ हिंसा की है।

बता दें साल 2016 में कोर्ट ने जॉनी डेप को अपनी पत्नी एंबर हर्ड से दूर रहने का आदेश दिया था। हर्ड ने आरोप लगाया था पूरे रिलेशनशिप के दौरान जॉनी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। उन्होंने कहा था कि डेप शराब और ड्रग जैसी चीजों का काफी अधिक सेवन करते हैं और इसलिए उन्हें उनके गुस्से से डर लगने लगा है। 


साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 
 

इस फेमस मॉडल में पाए गए कोरोना वायरस जैसे लक्षण, खुद ही लोगों से बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed