ऑस्कर 2022 थप्पड़ कांड: अकादमी की कार्रवाई से पहले विल स्मिथ का इस्तीफा, बोले- मैंने एकेडमी को धोखा दिया
क्रिस रॉक ने मंच पर खड़े होकर विल स्मिथ की पत्नी की बीमारी का मजाक उड़ाया तो अभिनेता ने मंच पर जाकर होस्ट को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान डॉल्बी थिएटर में मौजूद हर शख्स आश्चर्यचकित रह गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विल स्मिथ ने 94वें ऑस्कर्स 2022 अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान होस्ट क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद एकेडमी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने वाली थी। हालांकि, एकेडमी की कार्रवाई से पहले ही हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था से इस्तीफा दे दिया। विल स्मिथ ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं और बोर्ड मुझे जो भी सजा देना चाहता है, वह दे सकता है। मैं उसे स्वीकार करूंगा।"
मेरा कार्य चौंकाने वाला था - स्मिथ
अभिनेता विल स्मिथ कहते हैं कि 94वें अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति के दौरान मेरे द्वारा किया गया कार्य चौंकाने वाला था। जिन लोगों को मैंने चोट पहुंचाई है, उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन शामिल हैं।
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि जब क्रिस रॉक ने मंच पर खड़े होकर विल स्मिथ की पत्नी की बीमारी का मजाक उड़ाया तो अभिनेता ने मंच पर जाकर होस्ट को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद डॉल्बी थिएटर में उपस्थित हर शख्स आश्चर्यचकित रह गया था।
क्रिस रॉक ने दिया था यह बयान
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, क्रिस रॉक ने ऑस्कर में हुए विवाद को लेकर अमेरिका के बोस्टन में आयोजित शो के दौरान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं अब भी समझने की कोशिश कर रहा हूं आखिर क्या हुआ? कभी किसी मौके पर मैं उस बेकार घटना के बारे में जरूर बात करूंगा। क्रिस रॉक के इस बयान से साफ था कि वह उस घटना को भूल नहीं पाए हैं।