फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar 2022 Slap Scandal Will Smith Resigns Academy News In Hindi

ऑस्कर 2022 थप्पड़ कांड: अकादमी की कार्रवाई से पहले विल स्मिथ का इस्तीफा, बोले- मैंने एकेडमी को धोखा दिया

Sat, 02 Apr 2022 08:00 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 08:00 AM IST
सार

क्रिस रॉक ने मंच पर खड़े होकर विल स्मिथ की पत्नी की बीमारी का मजाक उड़ाया तो अभिनेता ने मंच पर जाकर होस्ट को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान डॉल्बी थिएटर में मौजूद हर शख्स आश्चर्यचकित रह गया था। 

विज्ञापन
Oscar 2022 Slap Scandal Will Smith Resigns Academy News In Hindi
विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विल स्मिथ ने 94वें ऑस्कर्स 2022 अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान होस्ट क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद एकेडमी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने वाली थी। हालांकि, एकेडमी की कार्रवाई से पहले ही हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने ऑस्कर पुरस्कार देने वाली संस्था से इस्तीफा दे दिया। विल स्मिथ ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं और बोर्ड मुझे जो भी सजा देना चाहता है, वह दे सकता है। मैं उसे स्वीकार करूंगा।"

विज्ञापन

मेरा कार्य चौंकाने वाला था - स्मिथ
अभिनेता विल स्मिथ कहते हैं कि 94वें अकादमी पुरस्कार प्रस्तुति के दौरान मेरे द्वारा किया गया कार्य चौंकाने वाला था। जिन लोगों को मैंने चोट पहुंचाई है, उनकी सूची लंबी है और इसमें क्रिस, उनका परिवार, मेरे कई प्यारे दोस्त और प्रियजन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?
बता दें कि जब क्रिस रॉक ने मंच पर खड़े होकर विल स्मिथ की पत्नी की बीमारी का मजाक उड़ाया तो अभिनेता ने मंच पर जाकर होस्ट को जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद डॉल्बी थिएटर में उपस्थित हर शख्स आश्चर्यचकित रह गया था। 

विज्ञापन

क्रिस रॉक ने दिया था यह बयान

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, क्रिस रॉक ने ऑस्कर में हुए विवाद को लेकर अमेरिका के बोस्टन में आयोजित शो के दौरान प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं अब भी समझने की कोशिश कर रहा हूं आखिर क्या हुआ? कभी किसी मौके पर मैं उस बेकार घटना के बारे में जरूर बात करूंगा। क्रिस रॉक के इस बयान से साफ था कि वह उस घटना को भूल नहीं पाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed