फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   when youtube sensation chrissy chambers show her MMS on youtube

सुनिए, सुपरहिट लेडी सिंगर की आपबीती, 'मैंने यूट्यूब पर जब अपना सेक्स टेप देखा...'

Sat, 20 Jan 2018 11:54 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 20 Jan 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
when youtube sensation chrissy chambers show her MMS on youtube
Christian Chambers
यूट्यूब पर अपने गानों के जरिए पहचान बनाने वाली क्रिसी चेम्बर्स ने कहा कि उनके पूर्व प्रेमी ने जो सीक्रेट सेक्स टेप ऑनलाइन पोस्ट किया उसका बुरा असर उनकी जिंदगी पर पड़ा है। उन्होंने कहा, "इस घटना ने मेरी जिंदगी पर हर तरह से असर डाला है और मुझे लगता है कि आने वाले समय में भी इसका असर रहेगा।" पूर्व प्रेमी के खिलाफ चार साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाली चेम्बर्स यूट्यूब म्यूजिशियन से 'रिवेंज पॉर्न कैंपेनर' के तौर पर चर्चित हो गई हैं।
विज्ञापन


क्रिसी चेम्बर्स ने बताया, "मुझे शुरुआत में एक दोस्त और एक प्रशंसक के जरिए पता चला। उन्होंने मुझे लिखा और कहा कि कोई ये लिंक तेजी से वायरल कर रहा है।" "कोई हमारे यूट्यूब चैनल में हर तरफ से ये लिंक शेयर करता था और लोगों से कहता था, "आपको क्या लगता है क्रिसी चेम्बर्स रोल मॉडल है? वो एक वेश्या है, ये वीडियो देखिए, पता चल जाएगा।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "मैंने लिंक पर क्लिक किया तो पहली बार में समझ आ गया कि आखिरकार क्या हुआ है। मैं सदमे से गिर पड़ी। ऐसा लगा जैसे कोई मुझे बेसबॉल बैट से पीट रहा है। ऐसा लग रहा था जैसे मेरी दुनिया ही खत्म हो गई है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

'23 साल की उम्र में शराबी बन गई'

when youtube sensation chrissy chambers show her MMS on youtube
इस घटना का उनके जीवन पर क्या असर पड़ा? इस सवाल के जवाब में क्रिसी चेम्बर्स कहती हैं, "मैं डिप्रेशन में चली गई, 23 साल की उम्र में शराब पीने लगी। मैं लगभग मर चुकी थी। मुझे भयानक सपने आते थे। मेरी रिलेशनशिप पर भी इसका असर पड़ा।"

"मैं अपने पार्टनर के साथ एक सफल यूट्यूब चैनल चला रही थी। हमें 50 हजार युवा महिलाएं फॉलो करती थीं। वीडियो देखने के बाद उन्होंने मुझे बहुत बुरा-भला कहा।" क्रिसी चेम्बर्स ने कहा, ये दिल तोड़ने वाली बात थी। लेकिन मैं जानती थी कि इन्हीं लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है। इससे मुझे न्याय के लिए खड़े होने का साहस मिला। मैं एक उदाहरण बनाना चाहती थी ताकि भविष्य में किसी के साथ ऐसा कुछ हो तो वो फिर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

कानूनी पहलुओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे पूर्व प्रेमी ने वीडियो तब अपलोड किया था जब रिवेंज पॉर्न का कानून ब्रिटेन में पास नहीं हुआ था। जब कानून बना तो मैं ब्रिटेन आ गई थी और शिकायत दर्ज कराने गई। लेकिन उन्होंने कहा कि आपराधिक मामला चलाया जाना संभव नहीं है।"

भेजना पड़ा था नोटिस

when youtube sensation chrissy chambers show her MMS on youtube
वो कहती हैं, "हमने एक महीने में पैसा जोड़ा। इस मामले में लोगों ने मेरा खूब साथ दिया। कई जगह बुरे अनुभव भी रहे। मैं आखिरकार केस जीत गई। मुझे सभी वीडियो के कॉपीराइट भी मिल गए हैं।" "अब अगर कोई भी उस वीडियो का इस्तेमाल करता है तो मैं सीधे उनकी साइट पर जाकर कॉपीराइट क्लेम कर सकती हूं और वीडियो हट जाएगा या कानूनी एक्शन होगा।''

क्रिसी ने बताया कि उन्होंने कई वेबसाइट से संपर्क करने की कोशिश की ताकि उनके वीडियो हटाए जा सकें लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। आखिरकार उन्होंने वकील के जरिए नोटिस भेजा तब वीडियो हटाए गए। उनका कहना है कि दूसरे लोग भी ऐसे मामलों में चुप बैठने की बजाय सामने आएं और लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed