फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   video:Ben Affleck Pushed The Man Taking Selfie With Jennifer Lopez At The Airport

वीडियो: जेनिफर लोपेज के साथ सेल्फी लेने के लिए फैन ने कर दी ऐसी हरकत, बेन ने गुस्से में मारा धक्का

Sun, 12 Sep 2021 01:56 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 12 Sep 2021 01:56 PM IST
सार

सिंगर जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक की जोड़ी 18 साल बाद एक साथ वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची।
इवेंट के खत्म होने के बाद दोनों वापस लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो बेन की एक फैन के साथ झड़प हो गई।
वह फैन जेनिफर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था और उनके पास आ रहा था।

विज्ञापन
video:Ben Affleck Pushed The Man Taking Selfie With Jennifer Lopez At The Airport
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर जेनिफर लोपेज और एक्टर बेन एफ्लेक की जोड़ी 18 साल बाद एक साथ वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची। दोनों ही रेड कारपेट पर ग्लैमरस अंदाज में दिखे। इवेंट के खत्म होने के बाद दोनों वापस लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो बेन की एक फैन के साथ झड़प हो गई। दरअसल, वह फैन जेनिफर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था और उनके पास आ रहा था। बैन को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई और उन्होंने उस व्यक्ति को जेनिफर से दूर कर दिया।

विज्ञापन

इसलिए हुई झड़प
नीले रंग की शर्ट पहने शख्स जेनिफर के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके करीब जाने की कोशिश कर रहा था। जेनिफर उस शख्स को अपने ज्यादा करीब आता देख घबरा जाती हैं। बेन को ये बात बिलकुल भी रास नहीं आती और वह गुस्सा होकर उस शख्स को धक्का दे देते हैं। उस शख्स को दूर करने के बाद बेन जेनिफर का हाथ आपने हाथ में लेकर एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Bennifer Brazil (@benniferbrazil)

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल
दरअसल, जेनिफर और बेन के रिश्ते की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। यहां तक की दोनों के लिपलॉक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। बता दें कि बैन का 2017 में एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर से तलाक हो चुका है, दोनों के तीन बच्चे हैं। जेनिफर लोपेज ने मार्क एंटनी से शादी की थी, दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन उनका रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed