Venom The Last Dance: इस दिन आएगा 'वेनम- द लास्ट डांस' का आखिरी ट्रेलर, उल्टी गिनती हुई शुरू
वेनम: द लास्ट डांस का इंतजार फैंस को लंबे समय से है। 12 सितंबर को इस फिल्म का आखिरी ट्रेलर जारी किया जाएगा। वहीं, फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विस्तार
वेनम: द लास्ट डांस के पहले ट्रेलर के बाद इस फिल्म से फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। एडी ब्रॉक के रूप में टॉम हार्डी इस फिल्म में दोबारा नजर आने वाले हैं। यह फिल्म थ्री डी और आईमैक्स थ्री संस्करण में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 12 सितंबर को इस फिल्म का फाइनल ट्रेलर जारी किया जाएगा।
ट्रेलर की उल्टी गिनती शुरू
हालांकि, इससे कुछ दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को एक खास सौगात दी है। दरअसल, अंतिम ट्रेलर से पहले फिल्म का एक 30 सेकंड का टीजर जारी किया गया है। इसी के साथ फाइनल ट्रेलर की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है।
Actress Action: आलिया से पहले ये अभिनेत्रियां ले चुकी हैं एक्शन अवतार, फिल्मों में खून-खराबा किया है धुआंधार
वीएफएक्स की हो रही तारीफ
फिल्म में टॉम हार्डी वेनम के रूप में नजर आएंगे। यह मार्वल के सबसे जटिल किरदारों में एक है। यह ट्रिलॉजी की अंतिम फिल्म है। जारी किया गया टीजर रोमांच से भरा हुआ है। इसे देखने के बाद दर्शकों का उत्साह और अधिक बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Yudhra Song: 'युध्रा' का दूसरा गाना रिलीज, 'सोहनी लगदी' में डांस मूव्स का जादू चलाते दिखे सिद्धांत-मालविका
ये सितारे भी आएंगे नजर
टॉम हार्डी के अलावा इस फिल्म में चिवेटेल एजिओफोर, जूनो टेम्पल, राइज इफॉन्स, पैगी लू, अलाना उबाक और स्टीफन ग्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन केली मार्सेल ने किया है। इसकी पटकथा हार्डी और मार्सेल की कहानी पर आधारित है। फिल्म का निर्माण एवी अराद, मैट टोलमाच, एमी पास्कल, केली मार्सेल, टॉम हार्डी और हच पार्कर ने किया है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया 25 अक्टूबर, 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में इसे अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में करने जा रही है।
Hello Brother: तीनों खान भाई बने थे फिल्म का हिस्सा फिर भी रही फ्लॉप, सलीम खान ने अरबाज पर फोड़ा था ठीकरा