फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Hanks The Terminal character Viktor corelates with German national living in Delhi airport

चर्चा में टॉम हैंक्स की फिल्म द टर्मिनल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे जर्मन नागरिक से है कनेक्शन

Tue, 12 May 2020 02:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 12 May 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
Tom Hanks The Terminal character Viktor corelates with German national living in Delhi airport
फिल्म द टर्मिनल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। इसकी वजह से जो जहां था, वो वहीं रह गया। कोरोना की वजह से देशभर की सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गई थीं। ऐसे में  एक जर्मन नागरिक जो भारत आया था पिछले 55 दिन से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे(आईजीआई) के ट्रांजिट क्षेत्र में फंस गया था। हालांकि आज(12 मई) सुबह वह केएलएम फ्लाइट के जरिए एम्सटर्डम के लिए रवाना हो गया है। इस वाकये के सामने आने के बाद से ही हॉलीवुड फिल्म 'द टर्मिनल' की चर्चा होने लगी है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरअसल 40 वर्षीय जर्मन नागरिक एडगार्ड जीबत ने पहले अपने देश जाने के ऑफर को ठुकरा दिया था। उसे अधिकारियों ने भारत छोड़ने का नोटिस भी जारी कर दिया था। उसने कहा था कि वह भारत तब छोड़ेगा, जब भारत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर देगा। बता दें कि जीबत 18 मार्च को ट्रांजिट पैसेंजर के रूप में हनोई से भारत आया था और उसे यहां से इस्तांबुल जाना था। याद दिला दें कि 18 मार्च, वो दिन था जब भारत ने तुर्की जाने वाली सभी उड़ानें बैन कर दी थीं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। चार दिन बाद भारत से उड़ने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारत में फंसे जीबत न ही भारत से बाहर जा सके न ही ट्रांजिट एरिया से बाहर जा सके, क्योंकि उनके पास भारत का वीजा नहीं था। वहीं जर्मन दूतावास ने जीबत को जर्मनी वापस जाने का भी प्रस्ताव दिया था लेकिन उसने मना कर दिया था।
विज्ञापन


चर्चा में आ गई है फिल्म द टर्मिनल
दिल्ली में हुए इस वाकये के कारण फिल्म 'द टर्मिनल' चर्चा में आ गई है। बात फिल्म की करें तो  स्टीवन स्पीलबर्ग निर्देशित द टर्मिनल वर्ष 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म में टॉम हैंक्स ने विक्टर नामक मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के बार में थी जिसको लंबा वक्त अमेरिका के एयरपोर्ट पर बिताना पड़ता है। क्योंकि उसके देश (Krakozhia) से बाहर निकलते ही देश में तख्तापलट हो जाता है। ऐसे में विक्टर को अमेरिका के अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलती, वहीं उसके खुद के देश जाने के सभी रास्ते बंद हो चुके होते हैं। इस समस्या की वजह से विक्टर को लंबे वक्त तक एयरपोर्ट पर ही रहना पड़ता है। बता दें कि फिल्म 18 जून 2004 को रिलीज हुई थी। वहीं आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्ची घटना पर थी आधारित
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म मेहरान करीमी नासेरी नामक ईरानी शरणार्थी  की सच्ची घटना पर आधारित थी। रिपोर्ट के मुताबिक मेहरान के कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए थे, जिसकी वजह से पेरिस के चार्ल्स द गॉल एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर मेहरान को, 1988 से 2006 के बीच लगभग 17 साल तक रहना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed