{"_id":"6a8cfc66f3e5171f2c067d00","slug":"awarapan-2-vs-insidious-box-office-collection-on-monday-know-total-earning-of-batwara-1947-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: क्या 11वें दिन 'आवारापन 2' ने फिर दिखाया दम? लाखों में सिमटी 'इनसिडियस' और 'बंटवारा 1947' की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office: क्या 11वें दिन 'आवारापन 2' ने फिर दिखाया दम? लाखों में सिमटी 'इनसिडियस' और 'बंटवारा 1947' की कमाई
Tue, 25 Aug 2026 07:53 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:53 AM IST
सार
Box Office Collection: बीते कल 'आवारापन 2' की कमाई घटी है। आइए जानते हैं 'इनसिडियस', 'बंटवारा 1947', 'खलीफा' और 'स्पाइडर-मैन 4' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हैं। दूसरे सोमवार को 'आवारापन 2' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 'बंटवारा 1947' की कमाई लाखों में सिमटी है। यही हाल साउथ की फिल्म 'खलीफा' का भी है। हॉलीवुड फिल्में 'इनसिडियस' और 'स्पाइडर-मैन 4' भी ज्यादा दम नहीं दिखा पाई हैं।
आवारापन 2 मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'आवारापन 2' का कलेक्शन
दूसरे सोमवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन घटा है। हालांकि यह फिल्म 150 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 11 दिन पूरे कर लिए हैं।
दूसरे सोमवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन घटा है। हालांकि यह फिल्म 150 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 11 दिन पूरे कर लिए हैं।
- पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे रविवार को इसने 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- दूसरे सोमवार को इसने 2.75 करोड़ रुपये कमाए।
- फिल्म का कुल कलेक्शन 139 करोड़ रुपये हो चुका है।
Mahakali teaser X reaction: यूजर्स को कैसा लगा अक्षय का लुक? श्रिया को मां काली के अवतार में देख कही ये बात
इनसिडियस
- फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में सिमटी 'इनसिडियस' की कमाई
हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई पहले ही सोमवार को लाखों में पहुंच गई है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही थी। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है और 'इनसिडियस फ्रैंचाइजी' की छठी फिल्म है।

- ओपनिंग डे पर 'इनसिडियस' ने 2.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
- दूसरे दिन इसने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन इसने 3.35 करोड़ रुपये कमाए।
- चौथे दिन इसने सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए हैं।
- इसका कुल कलेक्शन 10.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंटवारा 1947
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘बंटवारा 1947’ का बुरा हाल
सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई लाखों में पहुंच गई है। शुरुआत में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल भी हैं।
सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई लाखों में पहुंच गई है। शुरुआत में इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल भी हैं।
- पहले हफ्ते में ‘बंटवारा 1947’ ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे रविवार को इसने 1.30 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे सोमवार को इसने सिर्फ 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- इस फिल्म का कुल कलेक्शन 37.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
खलीफा
- फोटो : एक्स
'खलीफा' का क्या है हाल?
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में और वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के बाद इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआत में और वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के बाद इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई है।
- ओपनिंग डे पर 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे दिन इसने 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन इसने 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की।
- चौथे दिन इस फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए।
- पांचवें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट आई और इसने 83 लाख रुपये कमाए।
- फिल्म का कुल कलेक्शन 12.73 करोड़ रुपये हो चुका है।