फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Hanks shared his first photo with wife Rita Wilson after affected Covid-19

कोरोना वायरस होने के बाद टॉम हैंक्स की पहली तस्वीर आई सामने, आइसोलेशन वार्ड से फैंस को दिया संदेश

Fri, 13 Mar 2020 05:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 13 Mar 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Tom Hanks shared his first photo with wife Rita Wilson after affected Covid-19
tom hanks - फोटो : social media

कोरोना वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। आम से लेकर खास तक कई लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी इस खतरनाक वायरस से संक्रिमत हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस बीच कोरोना वायरस से संक्रिमत होने के बाद टॉम हैंक्स ने पत्नी रीटा विल्सन के साथ सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


इस तस्वीर में टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन कैप पहने दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में टॉम हैंक्स ने रीटा विल्सन के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर के साथ टॉम हैंक्स ने अपने फैंस के लिए संदेश भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'नमस्कार दोस्तों, रीटा विल्सन और मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जो हमारी इतनी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। हमें Covid-19 हो गया है और हम पृथक (आइसोलेशन) वार्ड में हैं। कुछ लोगों के लिए यह एक बहुत गंभीर बीमारी हो सकती है। विशेषज्ञों की सलाह को ध्यान में रखते हुए और हम एक-दूसरे का ख्याल रख सकते हैं, नहीं?'
विज्ञापन


टॉम हैंक्स की इस पोस्ट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों उन्होंने खुद और अपनी पत्नी के कोरोना वायरस होने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वह इन दिनों फिल्म के निर्माण के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए ही उन्हें बुखार हो गया था और कोरोना वायरस के कारण अब उन्हें अलग किया जाएगा। टॉम हैंक्स ने बताया था कि अब उन पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hello folks. @ritawilson and I want to thank everyone here Down Under who are taking such good care of us. We have Covid-19 and are in isolation so we do not spread it to anyone else. There are those for whom it could lead to a very serious illness. We are taking it one-day-at-a-time. There are things we can all do to get through this by following the advice of experts and taking care of ourselves and each other, no? Remember, despite all the current events, there is no crying in baseball. Hanx

A post shared by Tom Hanks (@tomhanks) on



अपनी पोस्ट में टॉम ने लिखा, 'हम थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो जुकाम और थोड़ा शरीर में दर्द है। रीटा (Rita Wilson) को थोड़ी ठंड लग रही थी। थोड़ा बुखार भी था। हमने कोरोनावायरस के लिए टेस्ट कराया और इस टेस्ट को सकारात्मक पाया। अब, हम क्या कर सकते हैं? चिकित्सा अधिकारियों के प्रोटोकॉल का हमें पालन करना ही पड़ेगा। हमारा टेस्ट किया जाएगा और लोगों के स्वास्थ्य के लिए और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें अलग किया जाएगा।'

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 136 लोगों में कोरोनावायरस पाया गया है। जिसमें 3 लोगों का निधन हो चुका है। टॉम अब हॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं जिनमें कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। टॉम हैंक्स फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' में मुख्य किरदार में नजर आए थे। अब बॉलीवुड में आमिर खान इस फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' होगा। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed