फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Tom Cruise Top Gun Maverick will now be released in December due to the novel coronavirus

Coronavirus: बदल गई टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' की रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज

Fri, 03 Apr 2020 10:36 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 03 Apr 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Tom Cruise Top Gun Maverick will now be released in December due to the novel coronavirus
Top Gun - फोटो : Social Media

पूरे विश्व पर कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश-विदेश की अर्थव्यवस्थाओं के साथ ही साथ सिनेमा पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां शूटिंग रुकने के चलते सिनेमा ठप्प हो गया है तो वहीं बड़ी-बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट भी आगे बढ़ाई जा रही है। ऐसे में अब टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' पहले 24 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 23 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद टॉम क्रूज  ने सोशल मीडिया पर दी है। याद दिला दें कि फिल्म के अभी तक दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के दोनों ही ट्रेलर को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। बता दें कि फिल्म के निर्देशन की बागडोर जोसेफ  कोसिंस्की के हाथ में है।
विज्ञापन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'टॉप गन: मेवरिक'  का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म के कई बेहतरीन एक्शन सीन्स भी खुद टॉम क्रूज ने ही किए हैं। गौरतलब है कि भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के पास हैं। याद दिला दें कि फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed