{"_id":"5f379b888ebc3e3cfb2b0292","slug":"tom-cruise-mission-impossible-7-set-worth-rs-20-crore-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ रुपये की लागत से बना ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का सेट बाइक स्टंट के दौरान खाक, दोबारा रुकी टॉम क्रूज की फिल्म की शूटिंग","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
20 करोड़ रुपये की लागत से बना ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का सेट बाइक स्टंट के दौरान खाक, दोबारा रुकी टॉम क्रूज की फिल्म की शूटिंग
Sat, 15 Aug 2020 01:53 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
टॉम क्रूज की आगामी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की महामारी के कारण कई महीनों तक मिशन इंपॉसिबल 7 फिल्म की शूटिंग रुकी हुई थी। हालांकि ब्रिटेन में नियमों में ढील मिलते ही फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो सकी। अब खबर है कि टॉम क्रूज की आगामी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ की शूटिंग एक बाइक एक्सीडेंट के बाद फिर रुक गई है।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो एक खतरनाक स्टंट के दौरान बाइक में आग लग गई, जिसके कारण फिल्म के सेट को काफी नुकसान पहुंचा है। कहा जा रहा है कि इस स्टंट को प्लान करने में छह सप्ताह लगे थे और ऑक्सफोर्डशायर में इस सेट को बनाने में लगभग 20 करोड़ की लागत आई थी।
विज्ञापन
हालांकि अच्छी खबर ये है कि टॉम क्रूज को किसी भी तरह की कोई चोट नहीं आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग में हो रही देरी से टॉम क्रूज बहुत निराश हैं।
विज्ञापन
मिशन इम्पॉसिबल सीरीज में टॉम क्रूज का मुख्य किरदार है। फिल्म में टॉम, एमआईएफ एजेंट इथन हंट का किरदार निभाते हैं। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा सिमोन पेज, रेबेका फर्गुसन और विंग रेम्स भी नजर आएंगी। कोरोना के चलते अब यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज की जाएगी।