फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fast And Furious: ‘फिल्म देखो रुपये कमाओ’, इस फिल्म को पूरा देखने पर वेबसाइट देगी पूरे 82 हजार रुपये

Tue, 09 May 2023 01:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 09 May 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
This Website Will Pay YOU Rs 82,000 To Watch ALL Fast And Furious Films all parts
फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : amar ujala, mumbai

पैसे कमाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। हालांकि, अच्छा फल कड़ी मेहनत और लगन से ही मिलता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको कुछ नहीं करना है, बस एक फिल्म देखनी है और 82 हजार रुपये आपके तो क्या आप मानेंगे? जाहिर-सी बात है कि आपको ये मजाक लगेगा, लेकिन यह बात सोलह आने सच है। एक वेबसाइट अपने अनोखे ऑफर की वजह से खूब चर्चा में है। जिसके तहत अगर आप ‘फास्ट एंड फ्यूरियस‘ मूवी के सारे पार्ट देखते हैं, तो वादे के मुताबिक ये वेबसाइट आपको एक हजार डॉलर यानी (लगभग 82 हजार रुपये) देगी।

This Website Will Pay YOU Rs 82,000 To Watch ALL Fast And Furious Films all parts
'फास्ट एंड फ्यूरियस - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फास्ट एक्सफास्ट एक्स 19 मई को रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘फाइनेंस बज’ नाम की एक वेबसाइट है, जो ये कमाल का ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर को  फास्ट एंड फ्यूरियस क्लेम एडजस्टर नाम दिया गया है। शर्त के मुताबिक, आपको एक्शन से भरपूर ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म सीरीज के सारे पार्ट देखने होंगे। हमें पता है कि आपके मन में एक सवाल चल रहा होगा। जी हां, परेशान मत होइए आपको सभी 10 पार्ट एक साथ नहीं देखने हैं।

This Website Will Pay YOU Rs 82,000 To Watch ALL Fast And Furious Films all parts
फास्ट एंड फ्यूरियस

अगर आप सोच रहे हैं कि ये वेबसाइट ऐसा कर रही तो इसके पीछे भी बड़ा कारण है। दरअसल, इसके पीछे का उद्देश्य हर फिल्म में होने वाली कार एक्सीडेंट से हुए नुकसान को ट्रैक करना है। प्रतियोगिता के विजेता को फिल्मों में होने वाले सभी कार क्रैश को सावधानीपूर्वक नोट करना होगा। साथ ही ये भी नोट करना होगा कि कौन कारें इसमें शामिल हैं और उसे कितना नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Website Will Pay YOU Rs 82,000 To Watch ALL Fast And Furious Films all parts
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9 - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं इस वेबसाइट ने अपनी प्रेस रिलीज में यह लिखा है, '19 मई को फास्ट एक्स की आगामी रिलीज से पहले, हम फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी में सभी 10 फिल्में देखने के लिए किसी की तलाश कर रहे हैं। ये करीब 20 घंटे का होगा. जिसके दौरान आप सभी कार दुर्घटनाओं से हुए नुकसान को ट्रैक करेंगे। हमारी टीम फ्रैंचाइजी के लापरवाह ड्राइविंग के इन्स्योरेन्स इम्पैक्ट का अनुमान लगाने के लिए इन आंकड़ों का इस्तेमाल करेगी'।  

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी के बॉक्स ऑफिस धमाल का असर, नवाजुद्दीन की फिल्म की रिलीज आगे खिसकी

विज्ञापन
This Website Will Pay YOU Rs 82,000 To Watch ALL Fast And Furious Films all parts
फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स और शॉ - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक, वेबसाइट इसके लिए आपको अलग से 100 डॉलर का भुगतान करेगी। हालांकि, यह ऑफर केवल अमेरिका में रहने वाले लोगों के लिए ही है। फिल्म में विन डीजल, जेसन स्टसेहेम से लेकर ड्वेन जॉनसन ने कमाल की एक्टिंग की है।

यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार पोन्नियिन सेल्वन 2, इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed