The Little Mermaid: डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
रॉब मार्शल के निर्देशन में बनी फिल्म 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे देख दर्शक बेहद उत्साहित हैं।
विस्तार
डिज्नी की 'द लिटिल मरमेड' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। यह डिज्नी स्टार स्टूडियो की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड म्यूजिकल क्लासिक मूवी की लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग फिल्म है। फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता रॉब मार्शल कर रहे हैं। यह 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हेले बेली अभिनीत, यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा बटोर रही है।
'द लिटल मेरमेड' का पहला पोस्टर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हेले बेली अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। बेली ने पहला पोस्टर साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता कि मैं अपने सपनों की मरमेड की भूमिका निभाकर कितना सम्मानित महसूस कर रही हूं।' फिल्म किंग ट्राइटन की सबसे छोटी बेटी एरियल की कहानी दिखाएगी, जो एक इंसान, प्रिंस एरिक को बचाती है। दिलचस्प बात यह है कि वह उसके प्यार में पड़ जाती है। उसके बाद एरियल का साहसिक कार्य रोमांच की प्यास के साथ एक सुंदर और उत्साही युवा मरमेड की कहानी का आधार बनता है।
Filmy Wrap: SC की एकता कपूर को फटकार और राजस्थान में टैक्स फ्री हुई ‘ऐ जिंदगी’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
'द लिटिल मरमेड' के रीमेक को जेन गोल्डमैन और डेविड मैगी ने लिखा है। इसमें एलन मेनकेन और लिन-मैनुअल मिरांडा द्वारा रचे चार नए गानों के साथ टाइटल साउंडट्रैक भी प्ले किया जाएगा। फिल्म में बहुत सारे बड़े-बड़े स्टार्स हैं, जिन्होंने कैरेकटर्स को अपनी आवाज दी है।
Words can’t describe how immensely honored I feel to play the mermaid of my dreams, Ariel in Disney’s The Little Mermaid. Come under the sea with me, in theaters May 26, 2023 🧜🏽♀️ pic.twitter.com/EEkxvLpt7q
— Halle (@HalleBailey) October 13, 2022