पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित 'विक्रम वेधा' को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन ने तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। आखिरी बार वह वॉर में नजर आए थे। लेकिन अभिनेता की वापसी अपना कमाल दिखाने में नाकाम रही और 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर ढेर साबित हो गई। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन दोनों की जोड़ी दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं रही।
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई 'विक्रम वेधा', 15 दिन में हुआ महज इतना कारोबार
वहीं, अब फिल्म की कमाई के 15वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक शुरुआत करने वाली 'विक्रम वेधा' की कमाई में दिन-ब-दिन गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को आए आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई गुरुवार से कम रही है। गुरुवार को यानी 14वें दिन फिल्म की कमाई 1.09 करोड़ रुपये रही थी, तो अब 15वें दिन इसका कलेक्शन मजह 50 लाख रुपये का हुआ है। ऐसे में फिल्म की कुम कमाई अब 74.37 करोड़ रुपये हो गई है।
Ekta Kapoor: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई एकता कपूर को फटकार, कहा- आप देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं
'विक्रम वेधा' को करीब 175 करोड़ की लागत से बनाया गया है, जो अब रिलीज के 15 दिन बाद भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इसके 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के आसार कम लग रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन के अलावा राधिका आप्टे, रोहित सराफ और योगिता बिहानी भी नजर आए थे।
Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, दिलचस्प है ये किस्सा
बता दें कि 'विक्रम वेधा' साउथ की इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। साउथ की फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी। साउथ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी, तो हिंदी रीमेक अपना कमाल दिखाने में कामयाब साबित नहीं हुई है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पुष्कर और गायत्री ने किया है।
Malaika Arora: रैंप पर मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड लुक पर ठहरी फैंस की निगाहें