Spider-Man Across the Spider-Verse First Look: माइल्स मोरालेस का दिखा भारतीय कनेक्शन, नजर आ सकता है देसी स्पाइडर मैन
‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ का फर्स्ट लुक रविवार यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया है। इसमें माइल्स मोरालेस का भारतीय कनेक्शन दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनी ने ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ (पार्ट वन) का फर्स्ट लुक रविवार यानी 5 दिसंबर को जारी कर दिया है। यह 2018 की ऑस्कर विजेता एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स’ की अगली कड़ी है। इसके जरिए स्पाइडर-मैन का माइल्स मोरालेस एक बार फिर एक्शन करने के लिए तैयार है और इस बार भारत का कनेक्शन भी जोड़ा गया है। ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के पहले लुक को देखकर ऐसा लग रहा है कि माइल्स मोरालेस अपने अगले साहसिक एक्शन के लिए भारत जा रहे हैं और इसे देखकर भारतीय दर्शक काफी एक्साइटेड हुए हैं।
वीडियो की शुरुआत माइल्स मोरालेस (शमीक मूर) और ग्वेन स्टेसी (हैली स्टेनफेल्ड) के साथ हुई है, जो स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स में देखने को मिले थे। यह दोनों ही आसानी से विभिन्न आयामों के बीच दरार तक पहुंच सकते हैं। वह माइल्स को फिर से साहसिक कार्य के लिए लुभाती है और फिर देखा जा सकता है कि वह हेक्सागोनल रिंग से बने एक पोर्टल के बीच से गिरते हैं। इसके बाद माइल्स मोरालेस की नींद खुल जाती है और वह खुद को एक अलग जगह पर पाता है। यह भारत का एक शहर होता है, जहां पर वह रहता है। इस सीन के जरिए ही इस फिल्म का भारत के साथ मजेदार कनेक्शन दिखाया गया है।
‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ के फर्स्ट लुक ने भारतीय प्रशंसकों को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है क्योंकि इसे देखने के बाद लोगों को उम्मीद है कि फिल्म में देसी स्पाइडर मैन के रूप में पवित्र प्रभाकर नजर आ सकते हैं, जो साल 2004 में स्पाइडर-मैन: इंडिया के साथ भारतीय स्पाइडर मैन के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में दर्शकों को एक अलग चीज देखने को मिलने वाली है। कॉमिक में हमेशा स्पाइडर मैन लाल कलर का सूट पहने हुए नजर आता है लेकिन इसमें स्पाइडर मैन ने नीले रंग का सूट पहना है, जो इसे एक अलग अंदाज देता है।