माइली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ का हो गया तलाक, शादी के आठ महीने बाद से रह रहे थे अलग
शादी के आठ महीने के बाद से अलग रह रहे सिंगर माइली साइरस और एक्टर लियाम हेम्सवर्थ ने आखिरकार तलाक ले लिया है। लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने तलाक की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया।
माइली के प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए एक ऑफिशल स्टेटमेंट में कहा गया था कि माइली और लियाम दोनों खुद पर और अपने करियर पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं। हालांकि दोनों ने इस बात को माना कि ये शादी रिश्ते में चीटिंग की वजह से नहीं टूटी है।
लियाम ने अगस्त 2019 में "आपसी मतभेद" का हवाला देते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी। इससे पहले, बेवफाई की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, माइली ने कहा था, "मैं कुछ भी स्वीकार कर सकती हूं लेकिन यह मानने से इंकार करती हूं कि मेरी शादी धोखा देने के कारण खत्म हुई।
बता दें कि माइली इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वह बाइसेक्शुअल हैं और महिलाओं की तरफ भी आकर्षित होती हैं। माइली और लियाम हेम्सवर्थ ने पिछले साल 23 दिसंबर को फ्रेंकलिन में सीक्रेट मैरेज की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में फिल्म द लास्ट सॉन्ग के सेट पर हुई। जहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो माइली टेलीविजन सीरिज 'ब्लैक मिरर' के पांचवें सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इस शो के पांचवें सीजन की घोषणा की है। माइली साइरस दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। उनके स्टाइल और गानों को काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा माइली को उनकी एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है।
View this post on Instagram
& we wonder why I’m not invited to award shows anymore ....
A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on