फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Sean Penn aged 59 tied the knot with his 28 year old girlfriend Leila George

59 साल के हॉलीवुड एक्टर शॉन पेन ने 28 साल की लीला जॉर्ज से रचाई शादी

Mon, 03 Aug 2020 02:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Aug 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Sean Penn aged 59 tied the knot with his 28 year old girlfriend Leila George
एक्टर शॉन पेन ने 28 साल की लीला जॉर्ज से रचाई शादी - फोटो : ट्विटर

59 साल के हॉलीवुड स्टार शॉन पेन ने 28 साल की अभिनेत्री लीला जॉर्ज से शादी कर ली है। दोनों के करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। दोनों ने सीक्रेंट सेरेमनी की जहां केवल उनके करीबियों को ही बुलाया गया।

विज्ञापन


फिलेन्थ्रोपिस्ट इरेना मेडावॉय ने जोड़े के हाल ही में शादी रचाने की खबर की घोषणा की। उन्होंने शुक्रवार को नवविवाहित जोड़े की थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, हम लीला जॉर्ज और शॉन पेन के शादी से बहुत खुश हैं।
विज्ञापन


शॉन पेन और लीला 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें ये शॉन पेन की तीसरी शादी है, इससे उन्होंने मडोना से 1985 में शादी की थी। दोनों की शादी चार साल ही चली और 1989 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इसके बाद शॉन ने रॉबिन राइट से 1996 में शादी की। यह शादी करीब 14 साल चली और 2010 में एक बार फिर दोनों ने तलाक ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शॉन का नाम शन्नोन कोस्टेलो के साथ भी जुड़ा था। शन्नोन  पेन के ‘हैतियन रिलीफ आर्गनाइजेशन’में पूर्व संचार निदेशक के तौर पर काम करती थीं। पेन के फैंस उन्हें इस शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed