फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Scarpetta Nicole Kidman Jamie Lee Curtis to star in Prime Video upcoming web series

Scarpetta: प्राइम वीडियो की सीरीज स्कार्पेटा में नजर आएंगी निकोल किडमैन-जेमी ली कर्टिस, अपडेट ने बढ़ाया उत्साह

Fri, 20 Sep 2024 12:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 20 Sep 2024 12:17 AM IST
सार

लेखिका पेट्रीसिया कॉर्नवेल के सबसे अधिक बिकने वाले अपराध उपन्यास 'स्कार्पेटा' को सीरीज में तब्दील किया जा रहा है। इसमें निकोल किडमैन और जेमी ली कर्टिस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 

विज्ञापन
Scarpetta Nicole Kidman Jamie Lee Curtis to star in Prime Video upcoming web series
निकोल किडमैन-जेमी ली कर्टिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लेखिका पेट्रीसिया कॉर्नवेल के सबसे अधिक बिकने वाले अपराध उपन्यास 'स्कार्पेटा' को सीरीज में तब्दील किया जा रहा है। इसमें हॉलीवुड स्टार्स निकोल किडमैन और जेमी ली कर्टिस अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार, किडमैन 'स्कार्पेटा' का शीर्षक किरदार निभाएंगी। कर्टिस उनकी बहन डोरोथी की भूमिका में होंगी। प्रशंसित निर्देशक डेविड गॉर्डन ग्रीन दो सीजन के पहले दो एपिसोड का निर्देशन करेंगे।

विज्ञापन


IC 814: 'सबकुछ सत्यापित है...,' 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर छिड़े विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

'स्कार्पेटा' की स्टारकास्ट 

'स्कार्पेटा' में निकोल किडमैन और जेमी ली कर्टिस के अलावा बॉबी कैनावले, साइमन बेकर, एरियाना डेबोस, रोजी मैकवेन और जेक कैनावले शामिल हैं। किडमैन और कर्टिस दोनों कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। निकोल किडमैन को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर मिस्ट्री सीरीज 'द परफेक्ट कपल' में देखा गया था। वहीं, इस अपराध सीरीज के एलान मात्र ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Stree 2: क्या अक्षय कुमार बनेंगे मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स के थैनोस? अभिषेक बनर्जी ने भी दी अपनी राय

'स्कार्पेटा' का निर्माण

कॉर्नवाल की अपराध उपन्यास सीरीज 1990 के 'पोस्टमॉर्टम' से शुरू हुई, जिसके बाद पिछले तीन दशकों में 20 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुईं। सबसे हालिया किस्त 2023 में जारी की गई थी। कर्टिस ने हाल ही में 'एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स' में अपने प्रदर्शन के लिए ऑस्कर जीता। वहीं, 'स्कार्पेटा' पर बात करते हुए निकोल किडमैन ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी कंपनी, कॉमेट पिक्चर्स के साथ कॉर्नवेल की उपन्यास सीरीज का स्क्रीन रूपांतरण बनाने की कोशिश कर रही हैं। सीरीज का निर्माण ब्लमहाउस टेलीविजन और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने ब्लॉसम फिल्म्स और कॉमेट पिक्चर्स के सहयोग से किया है।

Vettaiyan: सत्यदेव बन दिल जीतने आ रहे अमिताभ बच्चन, रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' से अभिनेता का लुक रिवील

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed