फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rocky fame actor Carl Weathers dies at the age of 76 read Details here

Carl Weathers: 'रॉकी' फेम अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 03 Feb 2024 07:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 03 Feb 2024 07:42 AM IST
सार

अभिनेता कार्ल वेदर्स अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्म 'रॉकी' मुक्केबाज अपोलो क्रीड की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

विज्ञापन
Rocky fame actor Carl Weathers dies at the age of 76 read Details here
कार्ल वेदर्स, सेलवेस्ट स्टेलोन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया है। वे 76 वर्ष के थे। फिल्म 'रॉकी' मुक्केबाज अपोलो क्रीड की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।  फिलहाल उनके मौत की वजह सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें-  Punjabi Singers: इन पंजाबी गायकों ने हिंदी फिल्मों में दिखाया अपने अभिनय का दम, हिट फिल्मों में आए नजर
विज्ञापन


मैनेजर ने दी जानकारी

उनके मैनेजर मैट लुबर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "कार्ल वेदर्स के निधन की घोषणा करते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है। उनकी नींद में ही शांतिपूर्वक मृत्यु हो गई।"

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- TV Celebs: परिवार पर आरोप मढ़कर सुर्खियां बटोर चुके हैं ये टीवी सितारे, लिस्ट में शामिल बड़े-बड़े नाम


अभिनय से छोड़ी अमिट छाप 

रॉकी के अलावा उन्होंने ने ’स्टार वार्स’ स्पिनऑफ सीरीज ’द मांडलोरियन’ और 1987 की साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म ’प्रीडेटर’ में अहम भूमिकाएं निभाई थी। वेदर्स को रॉकी फिल्म से खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इस सीरीज की पहली चार फिल्मों में वे सेल्वेस्टर स्टेलोन के  प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आए। इसके अलावा वे साल 1988 में आई फिल्म एक्शन जैक्सन में लीड रोल में नजर आए। 'हैप्पी गिलमोर' में एक हाथ वाले गोल्फ कोच के रूप में एडम सैंडलर के विपरीत भूमिका निभाई। उन्होंने 1996 और 2004 से 2013 तक चार एपिसोड में टेलीविजन सीरीज "अरेस्टेड डेवलपमेंट" में खुद की पैरोडी की।
यह भी पढ़ें- Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed