{"_id":"64a2e69533cb7c3af6016fb7","slug":"robert-de-niro-grandson-leandro-de-niro-passed-away-at-the-age-of-19-actor-mother-drena-posts-emotional-note-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leandro De Niro: रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो का निधन, अभिनेता ने 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Leandro De Niro: रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो का निधन, अभिनेता ने 19 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mon, 03 Jul 2023 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:48 PM IST
सार
रॉबर्ट डी नीरो के नाती ने साल 2018 में ब्रैडली कूपर की ए स्टार इज बॉर्न में काम किया था। वह 'द कलेक्शन' और कैबरे मैक्सिमे जैसी अन्य फिल्मों में भी छोटी भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
लिएंड्रो डी नीरो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो के नाती लिएंड्रो डी नीरो का 19 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अभिनेता की बेटी और लिएंड्रो की मां ड्रेना डि नीरो ने सोमवार (3 जुलाई) को एक भावनात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।
मां ने लिखा भावुक पोस्ट
हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने मौत की वजह नहीं बताई। उन्होंने अपने बेटे लिएंड्रो की एक तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे एंजेल। जब से मैंने तुम्हें अपने पेट में महसूस किया है, तब से मैंने तुम्हें कितना प्यार किया यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। तुम मेरे खुशी, मेरा दिल और सब कुछ थे। काश मैं अभी तुम्हारे साथ होती। मुझे नहीं पता कि तुम्हारे बिना कैसे जीना है, लेकिन मैं आगे बढ़ने और तुम्हारे जैसा प्यार और प्रकाश फैलाने की कोशिश करूंगी। उन्होंने आगे कहा, "तुम्हें बहुत प्यार किया गया और तुम्हारी सराहना की गई। काश वह प्यार ही तुम्हें बचा पाता। आई एम सॉरी मेरे बच्चे, आई एम सॉरी कार्लोसमेयर।"
विज्ञापन
इन फिल्मों में किया था काम
उनके अलावा लिएंड्रो के पिता कार्लोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक-आउट तस्वीर साझा की है। बता दें कि रॉबर्ट डी नीरो के नाती ने साल 2018 में ब्रैडली कूपर की ए स्टार इज बॉर्न में काम किया था। वह 'द कलेक्शन' और कैबरे मैक्सिमे जैसी अन्य फिल्मों में भी छोटी भूमिकाओं में नजर आए थे।
यह भी पढ़ें- KKK13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में स्टंट परफॉर्म करते हुए शिव ठाकरे हुए घायल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

View this post on Instagram