फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khatron ke khiladi 13 shiv thakare gets injured while performing stunt gets stitches in his right hand finger

KKK13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में स्टंट परफॉर्म करते हुए शिव ठाकरे हुए घायल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Mon, 03 Jul 2023 11:34 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 03 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग जोरो-शोरों से साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। इस दौरान ये कंटेस्टेंट स्टंट करते हुए घायल भी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Khatron ke khiladi 13 shiv thakare gets injured while performing stunt gets stitches in his right hand finger
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग जोरो-शोरों से साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रही है। टीवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सेलेब्स इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं और खतरों का सामना कर रहे हैं। इस दौरान ये कंटेस्टेंट स्टंट करते हुए घायल भी हो रहे हैं। वहीं इसी क्रम में 'खतरों के खिलाड़ी 13' से एक और कंटेस्टेंट के घायल होने की खबर है। नया नाम है शिव ठाकरे का, इस शो में स्टंट के दौरान चोट लगी है।

विज्ञापन

शिव ठाकरे को हाथ में लगी चोट
लेटेस्ट वीडियो में 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे अपने हाथ पर लगी चोट को दिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि उनकी उंगलियों पर स्टिच लगे हैं। इस वीडियो में शिव के फैन्स चिंता भी जता रहे हैं और कई उन्हें बहादुर और स्ट्रॉन्ग कहते हुए खतरों के खिलाड़ी 13 का विनर भी बताने लगे हैं। शिव ठाकरे उंगलियों का क्लोजअप दिखाया है, जहां कई सारे स्टिच नजर आ रहे हैं। शिव ठाकरे ने अपने इंस्टा स्टोरी पर और भी कई झलकियां शेयर की हैं और बताया है कि सबको कहीं न कहीं चोट लगी है। बता दें कि इससे पहले शो में अर्चना गौतम भी घायल हो गई थीं. उनकी गर्दन में भी टांके आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Khatron ke khiladi 13 shiv thakare gets injured while performing stunt gets stitches in his right hand finger
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

शो में कई सितारे आएंगे नजर
बता दें कि इस सीजन में शिव ठाकरे और अर्चना गौतम के अलावा, डेजी शाह, शीजान खान, ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अंजुम फकीह, रूही चतुर्वेदी और जैसे कई और सितारे रोहित शेट्टी के इस शो का मजा दोगुना करने आ रहे हैं। शो की शूटिंग के दौरान कइयों के घायल होने की खबरें भी खूब आई हैं।

विज्ञापन

बताते चलें कि शिव ने हाल ही में श्रीजिता डे को जर्मनी में उनकी शादी के लिए बधाई दी थी। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि दोनों 'बिग बॉस 16' के घर में दोस्त बने थे। श्रीजिता ने शिव ठाकरे को शादी में भी बुलाया था। हालांकि, शिव को दुख है कि अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते अपनी फ्रेंड की शादी में शामिल नहीं हो सके।

यह भी पढ़ें: सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed