फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rob Reiner Death Case Son Jake Breaks Silence on Father Murder Case Talk About Accused Brother Nick Reiner

हॉलीवुड निर्माता रॉब रेनर हत्या मामले में बेटे जेक ने तोड़ी चुप्पी, आरोपी भाई को लेकर भी बयां किया दर्द

Sat, 25 Apr 2026 01:40 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 25 Apr 2026 01:40 PM IST
सार

Rob Reiner Death Case: हॉलीवुड फिल्ममेकर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हुई, इस घटना ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। आगे इसी मामले में उनके बेटे निक रेनर को गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे मामले पर अब रॉब रेनर के दूसरे बेटे जेक रेनर ने चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Rob Reiner Death Case Son Jake Breaks Silence on Father Murder Case Talk About Accused Brother Nick Reiner
रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में एक ब्लॉग के जरिए दिवंगत रॉब रेनर के बेटे जेक रेनर ने अपनी पीड़ा, परिवार को खोने का दुख और आरोपी भाई निक को लेकर बहुत कुछ कहा। इस मामले पर दो महीने बाद उन्होंने यह ब्लॉग पोस्ट लिखी है। 

विज्ञापन


पैरेंट्स की मौत के बाद मानसिक तनाव का शिकार हुए
जेक रेनर ने अपने ब्लॉग में लिखा कि वह पैरेंट्स की मौत के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि एक ही रात में अपने आधे से ज्यादा परिवार खो दिया है। अब वह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या था? 

विज्ञापन

आरोपी भाई निक को लेकर क्या कहा? 
जेक ने ब्लॉग में लिखा कि लोगों की इस मामले में दिलचस्पी है लेकिन जब तक कानूनी प्रक्रिया चल रही है, तब तक परिवार के दुख के किसी भी पक्ष को पब्लिक के सामने नहीं लाना चाहिए। जेक रेनर ने अपने ब्लॉग में आरोपी भाई निक रेनर का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि जब से भाई निक, पैरेंट्स की मौत के मामले के केंद्र में आया है, उनका दुख और भी बढ़ गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्याें चर्चा में आया था फिल्ममेकर की हत्या का मामला? 
हॉलीवुड फिल्ममेकर और अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर को 14 दिसंबर 2025 में अपने लॉस एंजिल्स स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। दोनों के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले। शक की सुई रॉब रेनर और मिशेल के बेटे निक रेनर पर टिकी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ वक्त पहले इस मामले में निक रेनर की कोर्ट में पेशी हुई। निक रेनर ने खुद को बेकसूर बताया है। इसी मामले की अगली सुनवाई अब 29 अप्रैल को होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed