{"_id":"5c88b471bdec22145f5388e7","slug":"richard-madden-to-try-his-luck-in-hollywood","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड में किस्मत आजमाएंगे 'बॉडीगार्ड' एक्टर रिचर्ड मैडेन, 'जेम्स बॉन्ड' बनने की दौड़ में सबसे आगे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हॉलीवुड में किस्मत आजमाएंगे 'बॉडीगार्ड' एक्टर रिचर्ड मैडेन, 'जेम्स बॉन्ड' बनने की दौड़ में सबसे आगे
Wed, 13 Mar 2019 01:12 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
रिचर्ड मैडेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी शो 'बॉडीगार्ड' में अपने किरदार से गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एक्टर रिचर्ड मैडेन अब हॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए अमेरिका जाने पर विचार कर रहे हैं।
डेलीमेल की रिपोर्ट की मानें तो 32 वर्षीय अभिनेता ने अपने दोस्तों को बताया है कि 'बॉडीगार्ड' व 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से नाम-शोहरत पाने के बाद अब अमेरिका में अपनी पहचान बनाने को लेकर बेहद उत्सुक हैं।
एक सूत्र ने बताया कि रिचर्ड का करियर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उसने कहा, "उन्हें लॉस एंजेलिस ज्यादा पसंद नहीं था लेकिन पिछले साल के अंत में वह 2-3 बार वहां गए और उन्हें उस जगह से प्यार हो गया। निश्चित रूप से ब्रिटेन हमेशा उनका घर रहेगा लेकिन रिचर्ड अमेरिका में अगर कुछ अच्छा करते हैं तो इससे उनके बॉन्ड का किरदार करने की संभावना को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
बता दें कि रिचर्ड जेम्स बॉन्ड बनने की दौड़ में शामिल हैं। उन्हें बॉन्ड की भूमिका निभाते आ रहे डेनियल क्रेग के रिप्लेसमेन्ट के रूप में देखा जा रहा है। बात करें डेनियल क्रेग की तो वह साल 2006 से जेम्स बॉन्ड की भूमिका में नजर आ रहे हैं।