फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   quentin tarantino film once upon a time in hollywood poster release

टैरनटिनो की अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज, इस मशहूर शख्सीयत के कत्ल की है कहानी

Tue, 19 Mar 2019 11:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 19 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
quentin tarantino film once upon a time in hollywood poster release
hollywood
क्विंटिन टैरनटिनो के हिंदुस्तानी प्रशंसकों के लिए होली से पहले जो खुशखबरी मिली है, वह उनकी नई फिल्म के ऐलान के बारे में। इस फिल्म का एलान फिल्म के दो लीड एक्टर्स में से एक लियानार्डो डि केप्रियो ने किया। लियोनार्डो डि कैप्रियो हमेशा अपने सोशियल मीडिया अकाउंट से दुनिया में क्लाइमेंच चेंज के कारण बढ़ती समस्याओं को लेकर तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। लेकिन, सोमवार को उनके सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ नई फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड' का पोस्टर। ये पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया। क्विंटन टैरनटिनो को हिंदी सिनेमा में अनुराग कश्यप, वासन बाला और कुशान नंदी जैसे निर्देशक फॉलो करते रहे हैं। 
विज्ञापन


फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड के पोस्टर में कैप्रियो के साथ हॉलीवुड के जाने माने कलाकार ब्रैड पिट भी नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी और इसे सोनी पिक्चर्स 26 जुलाई को भारत में भी रिलीज करने की तैयार कर रही है। 60 के दशक के आखिरी दिनों की कहानी कहती फिल्म वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड में डि कैप्रियो एक टीवी एक्टर की भूमिका निभाएंगे,  वहीं ब्रैड पिट उनके स्टंट डबल की भूमिका में होंगे। मशहूर अमेरिकन फिल्म निर्देशक क्विंटिन टैरेनटीनो के करियर की यह ग्यारहवीं फिल्म होगी।
विज्ञापन


वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड में इन कलाकारों के अलावा अल पैचीनो, एमिल हिर्श, डेमियन लुईस, ब्रूस डर्न, डकोटा फैनिंग, मारगोट रॉबी जैसे कई और जाने माने सितारे भी नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी 1969 में मशहूर एक्ट्रेस शैरन टेट की हत्या पर आधारित है। मशहूर अभिनेता ल्यूक पैरी की ये आखिरी फिल्म है। ल्यूक का इसी महीने 4 तारीख को निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

Hollywood. 1969. #OnceUponATimeInHollywood

A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed