फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka, Dwayne Johnson, Miley Cyrus Condemn Terror Attack At Ariana Grande Manchester Concert

मैनचेस्टर हमले पर प्रियंका से लेकर माइली सायरस के आए ट्वीट, जताई संवेदना

Tue, 23 May 2017 10:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 23 May 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
Priyanka, Dwayne Johnson, Miley Cyrus Condemn Terror Attack At Ariana Grande Manchester Concert
प्रियंका चोपड़ा, माइली साइरस
ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में कल रात आतंकी हमला होने से 19 लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। इस हमले की हर जगह कड़ी निंदा हो रही है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इस हमले पर दुख जताया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट किया कि उनकी प्रार्थना एरियाना और उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस कॉन्सर्ट में मौजूद थे। प्रियंका ने इसके साथ ही ये सवाल भी उठाया कि आखिर इस दुनिया में हो क्या रहा है।
विज्ञापन

 


उनके अलावा हॉलीवुड एक्टर ड्वेन जॉनसन ने भी ट्विटर पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, 'इस हमले का शिकार हुए लोगों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं।'
 


हमले के कुछ घंटो बाद एरियाना ने भी ट्विटर पर अपना दुख जताया था। उन्होंने लिखा कि वह अंदर से बिलकुल टूट गई हैं। 'मैं माफी चाहती हूं मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं हैं।'
 


उनकी काफी अच्छी दोस्त और पॉप स्टार माइली साइरस ने इंस्टाग्राम पर एरियाना के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'काश मैं अपनी दोस्त एरियाना के गले लग पाती। इस भयावह हमले का शिकार हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इस लड़ाई को खत्म होना होगा।'

 

 

wishing I could give my friend @arianagrande a great big hug right now... love love love you .... so sorry you had to be apart of such a tragic event! my most sincere condolences to anyone and everyone affected by this horrific attack! all I can do is send as much HOPE & PEACE your way! This MUST end! No more war .... no more innocent lives taken .... L-O-V-E 💙❤️💜💚💛 @happyhippiefdn

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on



'द बिग बैंद थियोरी' के भारतीय मूल के एक्टर कुणाल नायर ने भी इस हमले की निंदा की। इसके अलावा सोफी चौधरी, पल्लवी शारदा और ऋचा चड्ढा ने भी ट्विटर पर दुख जताया।
 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed