ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में हुए धमाके में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और करीब 50 लोग घायल हुए हैं। एरेना में अमरीकी पॉप सिंगर एरियाना ग्रैंडे का कंसर्ट चल रहा था।
ग्रैंडे का कार्यक्रम खत्म होने के तुरंत बाद एरेना के टिकट काउंटर के पास धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक के बाद एक दो धमाकों की आवाजें सुनीं।
पुलिस ने इलाके को खाली करा लिया है। नॉर्थ वेस्ट काउंटर टेररिज्म यूनिट इसे संभावित चरमपंथी हमला मानकर जांच कर रही है। अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि जहां पहला धमाका हुआ वहां दूसरा संदिग्ध बम पाया गया। रिपोर्टरों को मौके से दूर हटाया गया और बम को नियंत्रित तरीके से ब्लास्ट किया गया। कंसर्ट स्थल के नजदीक मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन को बंद कर दिया गया है और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
कंसर्ट से अपनी पत्नी को लेने गए एंडी होले ने बताया, "मैं जब इंतजार कर रहा था, एक जोर का धमाका हुआ और मैं करीब 30 दूर जा गिरा।" उन्होंने बताया, "जब मैं उठा तो आस पास लोग जमीन पर गिरे हुए थे।" राहत और बचाव कर्मियों ने बीबीसी को बताया कि अधिकांश घायलों को नुकीले टुकड़ों से चोटें आई हैं।
5 of 7
Manchester
- फोटो : getty images
मैनचेस्टर अरीना को आम तौर पर एमईएन एरेना के नाम से भी जाना जाता है। ये शहर का सबसे बड़ा इनडोर स्टेडियम है। कॉन्सर्ट के लिए यहां 18,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।