Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PM Modi says Coldplay success in Mumbai Ahmedabad shows India huge potential for live concerts

PM Modi-Coldplay: पीएम मोदी ने भारत में लाइव कॉन्सर्ट की सफलता को लेकर कही खास बात, कोल्डप्ले का किया जिक्र

Tue, 28 Jan 2025 02:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 Jan 2025 02:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई और अहमदाबाद में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की सफलता का हवाला देते हुए कहा कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट की अपार संभावनाएं हैं।
 

विज्ञापन
PM Modi says Coldplay success in Mumbai Ahmedabad shows India huge potential for live concerts
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में आपने मुंबई और अहमदाबाद में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी, ये इस बात को दर्शाता है कि भारत में लाइफ कॉन्सर्ट का कितना स्कोप है।
विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट को लेकर कही खास बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''आपने मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी। इससे साफ पता चलता है कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट के लिए कई संभावनाएं हैं। दुनिया भर के बड़े कलाकार भारत की ओर आकर्षित हैं... मुझे उम्मीद है कि राज्य और निजी क्षेत्र आवश्यक बुनियादी ढांचे और कौशल पर ध्यान केंद्रित करेंगे।''
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने कॉन्सर्ट इकोनॉमी को लेकर कही बात
पीएम मोदी ने आगे कहा, "दुनिया भर के बड़े कलाकार भी भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। कॉन्सर्ट इकोनॉमी से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होता है। मैं राज्यों और निजी क्षेत्र से कॉन्सर्ट इकोनॉमी के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध करता हूं। चाहे इवेंट मैनेजमेंट हो, आर्टिस्ट ग्रूमिंग हो, सुरक्षा हो या बाकी व्यवस्थाएं। इन सभी क्षेत्रों में नई संभावनाएं उभर रही हैं।"
विज्ञापन

कोल्डप्ले शो
ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने मुंबई और अहमदाबाद में पांच शो से ना केवल प्रशंसकों को रोमांचित किया, बल्कि इस दौरान नए रिकॉर्ड भी स्थापित किए। भारत में उनका अंतिम संगीत कार्यक्रम रविवार को अहमदाबाद में आयोजित हुआ। कोल्डप्ले ने अपने प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन के साथ मिलकर अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के दौरान भारत में पांच कॉन्सर्ट किए। बैंड ने मुंबई में तीन शो के साथ शुरुआत की और फिर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो बैक-टू-बैक परफॉर्मेंस के साथ समापन किया।

शिखर सम्मेलन लेकर पीएम की राय
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में आगामी विश्व दृश्य-श्रव्य मनोरंजन शिखर सम्मेलन को लेकर कहा, ''अगले महीने भारत पहली बार विश्व ऑडियो विजुअल शिखर सम्मेलन या वेव्स की मेजबानी करेगा। यह एक बड़ा आयोजन होगा, जो दुनिया के सामने भारत की रचनात्मक शक्ति को प्रदर्शित करेगा। राज्यों में ऐसे आयोजनों से मिलने वाला राजस्व और लोगों में बनी धारणा भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान देगी।"

यह भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: शाहरुख के कार्टर रोड स्थित घर का होगा पुनर्विकास? मन्नत नहीं अमृत है किंग का पहला निवास स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed