फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Planet of the Apes new film get title Kingdom of the Planet of the Apes first look out starring Freya Allan

Planet of the Apes: 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, टाइटल के साथ रिलीज डेट का हुआ एलान

Fri, 30 Sep 2022 09:11 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 30 Sep 2022 09:11 AM IST
सार

वेस बॉल के निर्देशन में बन रही 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' में ‘द विचर्स’ फेम फ्रेया एलन, ओवेन टीग और पीटर मैकॉन नजर आएंगे। वहीं, फिल्म के प्रोडक्शन पर भी जल्द काम शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
Planet of the Apes new film get title Kingdom of the Planet of the Apes first look out starring Freya Allan
प्लैनेट ऑफ द एप्स का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ फ्रेंचाइजी की नई फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने नई फिल्म से पहला लुक और इसके नाम ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ की घोषणा कर दी है। ‘द विचर्स’ फेम फ्रेया एलन, ओवेन टीग और पीटर मैकॉन स्टारर ‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ सागा की अगली किस्त 2017 में आए ‘वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ के समापन के कई साल बाद की कहानी दिखाएगी।

विज्ञापन

'प्लैनेट ऑफ द एप्स' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 1968 में 20वीं सेंचुरी फॉक्स द्वारा लाई गई थी, जो पियरे बोउले के नॉवेल पर आधारित थी। इस फिल्म ने मेकअप श्रेणी में अकादमी पुरस्कार भी जीता था। वहीं, 'रिबूट राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का प्रीमियर 2011 में हुआ था और इसके बाद 2014 में 'डॉन ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' और 2017 में 'वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ द एप्स' आई थी।

Brahmastra Box Office: दुनियाभर में बजा 'ब्रह्मास्त्र' का डंका, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

20वीं सेंचुरी स्टूडियोज के अध्यक्ष स्टीव असबेल ने एक बयान में कहा कि 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित साइंस फिक्शन फ्रेंचाइजी में से एक है और हमारे स्टूडियो का एक अभिन्न हिस्सा है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' के साथ हम फ्रेंचाइजी की अपनी परंपरा को जारी रख रहे हैं। हम 2024 में दर्शकों के साथ इस साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

Chandan Roy Sanyal: ‘मैं करोल बाग से शाहरुख खान का फैन रहा, सोचा नहीं था एक दिन उनके साथ काम भी करूंगा’

विज्ञापन

'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' का निर्देशन वेस बॉल करेंगे। इसके अलावा स्क्रीनप्ले जोश फ्रीडमैन, पैट्रिक ऐसन और ‘राइज ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ के लेखक रिक जाफा और अमांडा सिल्वर द्वारा किया जा रहा है। वहीं, जो हार्टविक जूनियर, जाफा, सिल्वर और जेसन रीड फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, तो पीटर चेर्निन और जेनो टॉपिंग एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। बता दें कि 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' 2024 में रिलीज होगी और इसका प्रोडक्शन अगले महीने शुरू हो जाएगा।

Nikita Rawal: उर्फी जावेद को टक्कर देने आईं यह अभिनेत्री, न्यूड फोटोशूट करवाकर सोशल मीडिया पर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed