{"_id":"5efc35dbea99e650483023ce","slug":"paul-walker-daughter-meadow-shares-picture-with-vin-diesel-kids","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉल वॉकर की बेटी मीडो ने विन डीजल के बच्चों के साथ साझा की सेल्फी, बताया 'खास परिवार'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पॉल वॉकर की बेटी मीडो ने विन डीजल के बच्चों के साथ साझा की सेल्फी, बताया 'खास परिवार'
Wed, 01 Jul 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
पॉल वॉकर की बेटी मीडो विन डीजल के बच्चों के साथ
- फोटो : ट्विटर
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज के एक्टर पॉल वॉकर की बेटी मीडो ने विन डीलज के बच्चों के साथ एक प्यारी सेल्फी साझा कर उन्हें परिवार बताया है। तस्वीर में वह विन डीजल की बेटियों पॉलीन और हानिया के साथ-साथ बेटे विंसेंट के साथ मुस्कुरा रही है। इस तस्वीर पर विन की फास्ट एंड फ्यूरियस की को स्टार गैल गैडोट ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन
इससे पहले मीडो ने अपने पिता का एक वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, ' मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं यह शेयर करूंगी।' वीडियो में मीडो फिल्म के सेट पर अचानक पहुंचकर पॉल को सरप्राइज कर देती हैं। बेटी को अचानक दरवाजे पर देखकर एक्टर भी डर जाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अपने चहेते एक्टर की मौत के करीब 7 साल बाद फैंस उन्हें हंसता देखकर काफी भावुक हो गए थे।
विज्ञापन
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के स्टार पॉल वॉकर की 2013 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे।
पॉल को गाड़ियों का काफी शौक था। स्पीड को लेकर वॉकर के बारे में कहा जाता है कि वह कार में 42 बार प्रति मिनट के हिसाब से गियर शिफ्ट करते थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।
विज्ञापन
पॉल ने साल 1985 में 11 साल की उम्र में टेलीविजन में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्में करने से पहले "हाईवे टू हेवन", "ए टच्ड बाई एन एंजेल द्वारा", "थ्रोब" और अन्य टीवी शोज में काम किया। Monster in the Closet पॉल की पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने काम किया था। पॉल वॉकर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की फ्रेंचाइजी का एक जाना माना चेहरा रहे हैं।
फिल्म 'फ्यूरियस 7' का उस समय प्रोडक्शन चल रहा था। डीजल आज भी जब वह फिल्म देखते हैं तो वॉकर को देखकर दुखी हो जाते हैं। दोनों जिगरी दोस्त थे।
View this post on Instagram
A post shared by Meadow Walker (@meadowwalker) on