{"_id":"5abbbee34f1c1bed298b45d2","slug":"paris-jackson-daughter-of-michael-jackson-admits-relationship-with-cara-delevingne","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइकल जैक्सन की बेटी ने माना इस मॉडल संग समलैंगिक रिश्ता, भाई बोला- पापा गर्व करते","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
माइकल जैक्सन की बेटी ने माना इस मॉडल संग समलैंगिक रिश्ता, भाई बोला- पापा गर्व करते
Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया भर में मशहूर अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस जैक्सन ने कबूल लिया कि वो लेस्बियन (समलैंगिक) हैं। 19 वर्षीय पैरिस ने माना कि वो ब्रिटिश ग्लैमरस मॉडल और एक्ट्रेस कारा डेलेवेन के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये जानते ही पैरिस के भाई प्रिंस ने कहा कि अगर आज उनके पिता माइकल जैक्सन जिंदा होते तो उन्हें ये जानकर गर्व महसूस होता।
2 of 4
लंबे समय से पैरिस और कारा के संबंधों की चर्चा मीडिया जगत में फैली थी। मगर ये पहली बार हुआ है जब दोनों में से किसी ने इस बारे में खुलकर बात की। जैक्सन परिवार भी पैरिस के इस चुनाव से खुश है। बीते दिनों ही पैरिस और कारा एक दूजे को किस करती नजर आई थीं। जिसकी बाद ये तस्वीर जमकर वायरल हुई थी।
3 of 4
दरअसल,वो एक डबल डेट थी। उनके साथ तब मैकॉले कल्किन और उनकी गर्ल फ्रेंड ब्रेंडा स्ट्रॉन्ग मौजूद थीं। जैक्सन ने एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर अपना और डेलेवेन का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे दोनों साथ में स्ट्रॉबेरी खा रही थीं और साल 2015 में आई फिल्म कैरल देख रही थीं। यह फिल्म लेस्बियन संबंधों पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मई 2017 में एमटीवी मूवी एंड टीवी एवॉर्ड्स फंक्शन में दोनों की मुलाकात हुई थी। फिर मुलाकातों का सिलसिला तेज होता गया। अब दोनों के रिश्तों की कहानियां दुनियाभर में मशहूर हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।