Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bruno Mars father Peter Hernandez passes away Grammy winning singer shares heart touching post Love you Pops

सिंगर ब्रूनो मार्स के पिता का निधन: 'मिस यू पाप्स, ऊपर जाकर मेरी तरफ से मां को किस करना', सिंगर का भावुक पोस्ट

Fri, 20 Nov 2026 11:58 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

  • अमेरिकी सिंगर ब्रूनो मार्स के पिता नहीं रहे। 74 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 
  • ग्रैमी विजेता सिंगर ने सोशल मीडिया पर इस दुखद सूचना को साझा किया है।
  • पिता को खोने के बाद वे टूट गए हैं। उन्होंने एक दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया है। 

विज्ञापन
Bruno Mars father Peter Hernandez passes away Grammy winning singer shares heart touching post Love you Pops
ब्रूनो मार्स के पिता का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@brunomars

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी सिंगर ब्रूनो मार्स के सिर से पिता का साया हट गया है। ब्रूनो के पिता पीटर हर्नांडेज का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सिंगर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और एक भावुक नोट लिखा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Bruno Mars father Peter Hernandez passes away Grammy winning singer shares heart touching post Love you Pops
ब्रूनो मार्स के पिता का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम@brunomars

'दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे वो'
ब्रूनो मार्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है और पिता के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'पिछले हफ्ते मुझे अपने पापा को आखिरी बार गले लगाने का मौका मिला। अगर आपने कभी मुझे उनके बारे में बात करते हुए देखा है, तो मैंने हमेशा कहा है कि वे ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने मुझे वह सब कुछ सिखाया जो मैं जानता हूं। खासकर जब बात म्यूजिक की हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bruno Mars father Peter Hernandez passes away Grammy winning singer shares heart touching post Love you Pops
ब्रूनो मार्स के माता-पिता - फोटो : इंस्टाग्राम@brunomars

बोले- 'मेरी तरफ से मां को किस करना'
सिंगर ने आगे लिखा है, 'उन्होंने मेरी चार खूबसूरत बहनों, मेरे भाई और मुझे पाला-पोसा। मेरी नजर में वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा थे। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, मैं उन्हें हर दिन मिस करूंगा। आई लव यू पॉप्स। मेरी तरफ से ऊपर मां को किस करना'। बता दें कि ब्रूनो मार्स की मां बर्नाडेट हर्नांडेज साल 2013 में इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bruno Mars (@brunomars)


विज्ञापन

अदनान सामी ने दी सांत्वना
सिंगर के इस मुश्किल वक्त में प्रशंसक उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी कमेंट किया है और उन्हें हिम्मत दी है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed