{"_id":"5f3215d2c2e799319f04577f","slug":"oscar-winner-screenwriter-kurt-luedtke-dies-at-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर विजेता पटकथा लेखक कर्ट का 80 वर्ष की उम्र में निधन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ऑस्कर विजेता पटकथा लेखक कर्ट का 80 वर्ष की उम्र में निधन
Tue, 11 Aug 2020 09:21 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
Kurt Luedtke
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउट ऑफ अफ्रीका के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अकादमी पुरस्कार जीतने वाले स्क्रीन राइटर कर्ट लुइडके (Kurt Luedtke) का रविवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। डेट्रायट फ्री प्रेस ने अपने बयान में बताया कि 1960 और 70 के दशक में अखबार में काम करने वाले कर्ट का निधन मिशिगन के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद हुआ।
विज्ञापन
मूल रूप से मिशिगन के रहने वाले कर्ट पहले पत्रकार थे, बाद में वह Absence of Malice और Random Hearts के पटकथा लेखक के तौर पर मशहूर हुए। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद कर्ट ने मिशिगन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और नॉर्थवेस्टर्न विश्वविद्यालय के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म का कोर्स किया।
विज्ञापन
पत्रकारिता के दौरान उन्होंने 1968 में डेट्रायट दंगों की कवरेज समेत कई कहानियों की रिपोर्टिंग की। पत्रकारिता में शानदार करियर के बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख कर लिया था।