{"_id":"596722244f1c1b25468b4a10","slug":"orlando-bloom-wishes-to-play-next-james-bond-with-an-english-approach","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या ऑरलैंडो ब्लूम बनेंगे हॉलीवुड के अगले जेम्स बॉन्ड?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
क्या ऑरलैंडो ब्लूम बनेंगे हॉलीवुड के अगले जेम्स बॉन्ड?
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
ऑर्लैंडो ब्लूम
आप 'ऑरलैंडो ब्लूम' को तो जानते ही होंगे। जी हां वो 'पाइरेट्स ऑफ द केरेबियन' में विल टर्नर के किरदार से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
ऑरलैंडो ब्लूम ने कहा है कि अगर उन्हें 'जेम्स बॉन्ड' का किरदार निभाने को मिला तो वो इसे बेहद इंग्लिश अप्रोच और स्टाइल के साथ निभाएंगे।
जैसा की सब जानते हैं कि जेम्स बॉन्ड एक आइकॉनिक फिल्म सिरीज है। इस फिल्म से डैनियल क्रेग ने अलग होने का फैसला कर लिया है और अब नए बॉन्ड की तलाश शुरु हो गई है।
विज्ञापन
ऑरलैंडो ब्लूम ने कहा है कि वो ये फिल्में देखकर ही बड़े हुए हैं और इसका हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी बात होगी। यह एक ऐसी सिरीज है जिसे देखकर लोग बेहद खुश होते हैं और उससे रिलेट कर सकते हैं।
विज्ञापन