{"_id":"5964a0f94f1c1beb678b4b8a","slug":"singer-beyonce-will-shock-you-with-her-speedy-weight-loss-after-giving-birth-to-twins","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ऐसा करके सबको चौंका रही हैं बियोंसे","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद ऐसा करके सबको चौंका रही हैं बियोंसे
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Tue, 11 Jul 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
बियोंसे
मातृत्व का सुख मिलने के बाद एक और चीज है जो बिना मांगे ही मिल जाता है, और वो है वजन। जाहिर है प्रेगनेंसी के समय सबका वजन बढ़ जाता है। बियोंसे भी कुछ अलग नहीं हैं। कुछ समय पहले ही 'बियोंसे' ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
बियोंसे नोलेस न केवल अपने जुड़वा बच्चों के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहीं हैं बल्कि चौंकाने वाली बात ये है कि वह तेजी से अपना वजन भी घटा रहीं हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ गया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बियोंसे के जुड़वा बच्चे 'रुमी' और 'सर' प्री-मैच्योर बेबीज हैं और वे जन्म के बाद काफी समय हॉस्पिटल में ही रहे थे। एक सूत्र के मुताबिक अब तीनों बिलकुल ठीक हैं और घर लौटकर तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ये होना जरूरी भी है क्योंकि अब बियोंसे और जे जेड को बेटी ब्ल्यू आइवी सहित तीन बच्चों की जिम्मेदारी निभानी है।
विज्ञापन
बियोंसे नोलेस ने जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर मिलने के बाद खुशी में एक कार्टन पुश पार्टी का आयोजन भी किया था। इस पार्टी में दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ बियोंसे और जे जेड ने जश्न मनाया था।