फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oprah Winfrey Birthday Special Lesser Known Facts

ओपरा विनफ्रे: वो अभूतपूर्व संवादकर्ता, लेखक जिसे मिल चुका है अमेरिका का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान

Thu, 30 Jan 2020 01:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jan 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Oprah Winfrey Birthday Special Lesser Known Facts
ओपरा विनफ्रे - फोटो : Twitter

बीते रोज मशहूर टॉक शो की एंकर ओपरा विनफ्रे ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया। अमेरिका के मिसिसिपी में ओपरा विनफ्रे का जन्म 29 जनवरी 1954 को हुआ था। ओपरा के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन


ओपरा की मां नौकरानी का काम करती थीं। दिनभर पैसे कमाने के लिए वे घर से बाहर रहती थीं। इसी बीच ओपरा के साथ छोटी उम्र में ही कई बार शारीरिक शोषण हुआ। शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से टूट चुकीं ओपरा एक दिन घर छोड़कर भाग गईं।
विज्ञापन


ओपरा विनफ्रे ने 17 साल की उम्र में दो ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस ब्लैक नैशविले और मिस टेनेसे भी जीते। 

वह अपने मशहूर शो 'द ओपरा विनफ्रे शो' से प्रसिद्ध हुई। अगर इस शो की बात करें तो ये 1986 से 2011 तक लोगों के मन को जीतता रहा। यह एक 'हाएएस्ट रेटेड टेलीविजन प्रोग्राम' था। ओपरा टॉक शो की एक बेहतर होस्ट तो हैं ही साथ ही ये प्रोड्यूसर, एक्ट्रेस और समाज सेविका भी हैं। खास बात ये है कि ओपरा को अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1986 में उनके जीवन ने नया मोड़ लिया जब उन्होंने 'द ओपरा विन्फ्रे शो' शुरू किया। और इस तरह ओपरा विनफ्रे लगातार सफलता की सीढ़ियां चढती चली गईं।

2016 के आंकड़ों के अनुसार ओपरा सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फोर्ब्स की अमीर महिलाओं की सूची में भी स्थान बनाया है। पिछले साल विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में अभूतपूर्व वक्ता, संवादकर्ता, लेखक और टॉक शो वुमन ओपरा विनफ्रे को 20वें स्थान मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed