फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   November 29 On Cinema Lovers Day watch movies like Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3 Moana 2 at 99 rupees

Cinema Lovers Day 2024: सिनेमा प्रेमियों के लिए खास है आज का दिन, मात्र 99 रुपये में देखें ये सभी फिल्में

Fri, 29 Nov 2024 02:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 29 Nov 2024 02:44 PM IST
सार

Cinema Lovers Day 2024: आज देश भर में सिनेमा प्रेमी दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत सिनेमा चेन कंपनियों ने कई शानदार ऑफर पेश किए हैं। इनके तहत आप मात्र 99 रुपये में हालिया रिलीज सिंघम अगेन, भूल भुलैया, आई वांट टू टॉक, मोएना 2 आदि कई हॉलीवुड-बॉलीवुड की फिल्में देख सकेंगे। आइए, जानते हैं, सूची में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
November 29 On Cinema Lovers Day watch movies like Singham Again Bhool Bhulaiyaa 3 Moana 2 at 99 rupees
सिनेमा प्रेमी दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आज देश भर में सिनेमा प्रेमी दिवस मनाया जा रहा है, जिसके तहत आप कई सिनेमाघरों में मात्र 99 रुपये में फिल्में देख सकते हैं। इस जश्न में कई बड़े सिनेमाघरों की चेन हिस्सा ले रही हैं। इसके तहत दर्शक आज ही रिलीज हुई फिल्म मोआना 2 भी बेहद किफायती कीमत पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

Naga Chaitanya: नागा चैतन्या ने बताया कब हुई शोभिता से पहली मुलाकात, शादी को लेकर अभिनेता को है थोड़ी घबराहट
विज्ञापन

हालिया रिलीज कई फिल्में महज 99 रुपये में देख सकेंगे
इस जश्न के तहत आप भूल भुलैया3, सिंघम अगेन, कंगुवा,आई वांट टू टॉक, द साबरमती रिपोर्ट जैसी हालिया रिलीज फिल्में भी देख सकेंगे। सिंघम अगने और भूल भुलैया 3 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थीं, लेकिन अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो आप ये फिल्म महज 99 रुपये की टिकट लेकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

AR Rahman Divorce: तलाक की घोषणा के बाद भी हो सकती है एआर रहमान-सायरा बानो में सुलह, वकील ने दिया बड़ा बयान

दोबारा रिलीज हो रही फिल्मों पर भी लागू है ऑफर
इसके अलावा आप दोबारा से रिलीज हो रही पुरानी फिल्में, जिनमें  बीवी नंबर 1, करण अर्जुन, कल हो ना हो आदि फिल्में भी मात्र 99 रुपये में देख सकते हैं। अगर आप इन फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादें साझा करना चाहते हैं,तो आपके पास इस सिनेमा प्रेमी दिवस पर एक सुनहरा मौका है। बेहद किफायती कीमत पर आप ये फिल्में देख सकते है।
Shilpa Shetty Raj Kundra: जब राज कुंद्रा की एक्स वाइफ ने शिल्पा पर लगाए आरोप, बताया घर तोड़ने वाली महिला
हॉलीवुड फिल्मों का भी ले सकेंगे आनंद
अगर आप हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्मों के भी शौकीन हैं, तो आपके पास कई हॉलीवुड फिल्मों का भी विकल्प है, जिसके तहत आप सिनेमा प्रेमी दिवस पर मिल रहे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में लगी हॉलीवुड की फिल्मों में ग्लैडिएटर II, मोआना 2, आदी शामिल हैं।  

नोट- 99 रूपये की टिकट मूल्य की पेशकश में सुविधा शुल्क या जीएसटी से छूट नहीं है, जो आमतौर पर ऑनलाइन बुकिंग के दौरान जोड़े जाते हैं। इसके अलावा भी इन सभी ऑफरों पर सिनेमा कंपनी के कुछ अन्य नियम भी हो सकते हैं, तो बुकिंग करते वक्त पढ़-समझ कर बुकिंग करें। सिनेमा प्रेमी दिवस की शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed