फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman Saira Banu Reconciliation Possible After Divorce Lawyer Vandana Shah Remain Hopeful

AR Rahman Divorce: तलाक की घोषणा के बाद भी हो सकती है एआर रहमान-सायरा बानो में सुलह, वकील ने दिया बड़ा बयान

Fri, 29 Nov 2024 12:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 29 Nov 2024 12:34 PM IST
सार

पिछले दिनों एआर रहमान के फैंस तब हैरान रह गए, जब उनकी पत्नी ने शादी के 29 साल बाद तलाक लेने की घोषणा की।अब सायरा की वकील ने कहा है कि हो सकता है कि इनके बीच सुलह हो जाए।

विज्ञापन
AR Rahman Saira Banu Reconciliation Possible After Divorce Lawyer Vandana Shah Remain Hopeful
एआर रहमान- सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संगीतकार और गायक एआर रहमान की जिंदगी इस समय दुखों से घिरी हुई है। पत्नी के तलाक लेने की घोषणा के बाद वह काफी उदास हैं। वह खुद को व्यस्त रखने के लिए अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन एक खबर ऐसी आई है जिससे लगता है कि रहमान और सायरा फिर एक हो सकते हैं। इसकी वजह सायरा बानो की वकील वंदना शाह का हालिया बयान है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि रहमान और सायरा के बीच सुलह होने की गुजाइंश से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

वकील ने क्या कहा 
रहमान की पत्नी सायरा की वकील वंदना शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि इन दोनों के बीच सुलह मुमकिन है। वह कहती हैं, ‘मैं आशावादी इंसान रही हूं। मैं हमेशा प्यार की बात करती हूं। रहमान और सायरा ने जो बयान दिए हैं, उनमें दर्द साफ नजर आता है। उनकी एक लंबी शादी रही है। दोनों ने जो फैसला लिया है, बहुत सोच-समझकर लिया है। लेकिन मैंने कहीं भी यह नहीं कहा है कि सुलह मुमकिन नहीं है।’ वकील के इसी बयान के बाद से अटकलें लगने लगी हैं कि सायरा और रहमान शायद फिर से अपने तलाक के फैसले पर विचार कर सकते हैं और दोबारा एक हो सकते हैं। वैसे रहमान और सायरा की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई। यह वकील का निजी बयान माना जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहमान ने बताया अपना दुख
जैसा की सायरा की वकील ने कहा कि दोनों के बयानों दर्द साफ नजर आता है तो यह बात बिल्कुल सच है। पिछले दिनों रहमान ने भी पत्नी के तलाक लेने की घोषणा के बाद एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की थी, जिसमें अलगाव के दर्द को बयां किया। वह लिखते हैं, ‘हमें उम्मीद थी कि शादी के तीस साल पूरे कर लेंगे लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। हमारे टूटे हुए दिल से ईश्वर का भी सिंहासन भी कांप जाएगा।’इसके बाद वह लोगों से अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहते हैं। 

 

 

विज्ञापन

पिछले दिनों गोवा में दिखे 
रहमान हाल ही में गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नजर आए। यहां उनकी एक म्यूजिक डॉक्यूमेंट्री ‘हेड हंटिंग टू बीट बॉक्सिंग’ को दिखाया गया। वहां पर रहमान ने मीडिया से बात भी की लेकिन उनके चेहरे पर पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed