{"_id":"5e3010c58ebc3e4ade212929","slug":"nicki-minaj-brother-jelani-maraj-sentenced-to-25-yrs-to-life-for-raping-stepdaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकी मिनाज के भाई को 25 साल की जेल, 11 साल की बेटी संग दुष्कर्म करने के हैं दोषी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
निकी मिनाज के भाई को 25 साल की जेल, 11 साल की बेटी संग दुष्कर्म करने के हैं दोषी
Tue, 28 Jan 2020 04:17 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
मशहूर रैपर और अभिनेत्री निकी मिनाज भाई के साथ
- फोटो : Twitter
पॉप सिंगर निकी मिनाज के भाई जेलानी मराज को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जेलानी मराज पर अपनी सौतेली नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने कहा, 'आपने इस बच्चे को बर्बाद कर दिया। तुमने उसके साथ बार बार बलात्कार किया।'
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि यौन उत्पीड़न सप्ताह में चार बार और कभी-कभी दिन में दो बार होता है। पीड़िता ने बताया- 'उसने धमकी दी थी कि अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो वह मेरी मां को दूर भेज देगा। मैं इस घटना के बाद आत्महत्या करना चाहती थी। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा जब मैंने तनाव नहीं झेला।'
विज्ञापन
सजा मिलने के बाद जेलानी मराज ने दया की भीख मांगते हुए कहा- मैं माफी मांगना चाहूंगा उस दर्द के लिए जो मेरी वजह से सहना पड़ा। मुझे पीने की अत्यधिक समस्या थी। बता दें 2017 में जेलानी को नाबालिग से यौन शोषण के लिए दोषी ठहराया गया था। हालांकि बाद में निकी ने अपने भाई को बेल दिलवा दी थी।
विज्ञापन
बात करें निकी की तो उन्होंने पिछले साल ही केनेथ पेटी से चुपके से शादी कर ली। निकी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया था, जो उनकी इस गुपचुप शादी की पुष्टि कर रहा था। इतना ही नहीं निक्की ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी मिसेज पेटी कर लिया था।
केनेथे और निकी दो साल से रिलेशनशिप में थे। निकी को 2011 से 2016 के बीच 10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2012 में माय चिक बैड के लिए मिला था।