{"_id":"60fb05498ebc3e57fe20c0b1","slug":"nick-jonas-ribs-breaking-bike-crash-video-is-finally-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का हुआ था एक्सीडेंट, टूट गई थीं हड्डी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
वीडियो: शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का हुआ था एक्सीडेंट, टूट गई थीं हड्डी
Fri, 23 Jul 2021 11:37 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:37 PM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर व अभिनेता निक जोनस को चोट लग गई थी। निक का एक्सीडेंट मई में हुआ था। उस दौरान वह एनबीसी स्पेशल ओलिंपिक ड्रीम्स फीचरिंग द जोनस ब्रदर्स की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर व अभिनेता निक जोनस को चोट लग गई थी। निक का एक्सीडेंट मई में हुआ था। उस दौरान वह एनबीसी स्पेशल ओलिंपिक ड्रीम्स फीचरिंग द जोनस ब्रदर्स की शूटिंग कर रहे थे। इस प्री-टेप्ड इवेंट का हाल ही प्रसारण हुआ जिसमें निक अपने बड़े भाईयों जोई जोनस और केविन जोनस के साथ कम्पीट करते नजर आए। इस सीरीज में कई ओलिंपिक स्पोर्ट्स जैसे ट्रैक और फील्ड, जिम्नास्टिक्स और बीएमएक्स बाइकिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एनबीसी के ओलंपिक ड्रीम में उनका यह वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइकिंग के दौरान निक जोनास एक टर्न लेते समय गिर जाते हैं। उनके भाई भी उनसे टकरा जाते हैं। इसके बाद निक जोनास को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। एक प्रशंसक में यह क्लिप शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'ओलंपिक ड्रीम्स के दौरान निक जोनास अपनी बाइक से गिर गए और उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
glad to hear @nickjonas is okay 🥺@nbc #OlympicDreams pic.twitter.com/N5AbyZ3VH0
विज्ञापन विज्ञापन— GIPHY Pop (@GiphyPop) July 22, 2021
मई में ही निक अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह ठीक है। गौरतलब है कि हाल ही में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी प्रपोजल एनिवर्सरी मनाई है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो साझा की। जबकि प्रियंका चोपड़ा ने थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की ।उन्होंने लिखा था, 'मेरा सब कुछ 3 साल पहले, एक पल में दुनिया महसूस हो रही है। '